RSS के ऑर्गेनाइजर में दावा-अजित से गठबंधन के कारण नुकसान

Updated on 12-06-2024 12:26 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडे ऑर्गेनाइजर में छपे एक आर्टिकल में लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी महज 240 सीटों पर लड़खड़ा गई, इसका कारण यह है कि भाजपा नेताओं का अति आत्मविश्वास। ‘आएगा तो मोदी ही’ इस भरोसे में रहने वाले कार्यकर्ता ‘जमीनी हकीकत' से अनभिज्ञ रहते हैं।

महाराष्ट्र में अजित पवार से हाथ मिलाने और कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लेने से भाजपा को झटका लगा है। संघ के स्वयंसेवक रतन शारदा ने इस लेख में सवाल उठाया है कि जब बीजेपी और शिंदे शिवसेना के पास पर्याप्त बहुमत है तो अजित को साथ क्यों लिया?

कई साल तक कांग्रेस की जिस विचारधारा के साथ लड़ाई लड़ी, सत्ता के लिए उसके लोगों को भाजपा ने साथ में लिया, इससे कार्यकर्ता दु:खी हो गए। भगवा आतंकवाद का आरोप लगाने और 26/11 को संघ की साजिश बताने वाले कांग्रेस नेता को भाजपा में शामिल किया। इससे संघ के स्वयंसेवकों को ठेस पहुंची है।

एक दिन पहले अजित ने कहा था- कैबिनेट से कम कोई पद मंजूर नहीं
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर मुंबई में पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने NDA सरकार में कैबिनेट पोर्टफोलियो की फिर से मांग की। उन्होंने कहा कि हम कैबिनेट से कम कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि भाजपा ने हमसे कहा था कि उन्हें अपने सहयोगियों को कैबिनेट पद देने की जरूरत है।

हालांकि, कैबिनेट न मिलने पर भी उन्होंने NDA के साथ रहने की बात की। उन्होंने कहा- हम NDA का हिस्सा बने रहेंगे। NDA की फिलहाल 284 सीटें हैं, लेकिन लोकसभा सत्र शुरू होते-होते ये आंकड़ा 300 पार हो जाएगा।

प्रफुल्ल पटेल ने ठुकाराया था मंत्री पद
भाजपा की ओर से NCP के राज्यसभा सांसद को राज्य मंत्री का पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे डिमोशन बताते हुए ठुकरा दिया था। केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उन्हें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का पद स्वीकार करना उचित नहीं लगा। इसलिए हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार है, लेकिन हमें कैबिनेट पद ही चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.