कृषक उन्नति योजना के तहत कृषकों को 407.89 करोड़ रुपये अंतरित

Updated on 01-03-2026 01:05 PM

दुर्ग। कृषक उन्नति योजना के तहत आज प्रदेश के 24.28 लाख किसानों को आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा कुल 10,324.84 करोड़ की राशि डीबीटी माध्यम से किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया तथा मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी किए।

जिले में दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले के कुल 1,06,830 कृषकों को लगभग 407.89 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई। इसमें विकासखण्ड दुर्ग के 25,057 किसानों को 8,703.03 लाख रूपए, पाटन के 44,122 किसानों को 16,995.87 लाख रूपए तथा धमधा के 37,651 किसानों को 15,090.54 लाख रूपए की राशि शामिल है।

दुर्ग विकासखण्ड के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक  ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषक उन्नति योजना को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के लिए यह खुशी और गर्व का अवसर है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी पहल की गई है। केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा कर रही है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। आधुनिक तकनीक और नई-नई कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

किसानों को मोबाइल और अन्य माध्यमों से मौसम और वर्षा की जानकारी उपलब्ध हो जाती है, जिससे वे अपनी खेती का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। राज्य सरकार द्वारा उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही है। इसे प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। भारत की 70 से 80 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी हुई है। किसान ही वह वर्ग है जो पूरे विश्व को अन्न उपलब्ध कराता है। इसलिए किसान को धरती का भगवान कहा जाता है। राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन ने भी कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के किसानों के खाते में अंतरित की गई राशि पर किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और इसकी पहचान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई। आज इसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है।

इस अवसर पर कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत निपानी के  मुकेश सिंह ठाकुर, रीवागहन(अ) के  रमेश कुमार साहू व शंभूराम साहू, बटरेल के  चम्पेश्वर साहू व  भोकलु राम साहू, कौही के  जीवनलाल सोनकर, तर्रा के  कमलेश चंद्राकर, औरी से  केवल चंद्राकर व  संदीप चंद्राकर एवं पचपेडी से  महेन्द्र चंद्राकर को उत्कृष्ट कृषि गतिविधियों एवं योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक  संदीप भोई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसी प्रकार विकासखण्ड पाटन के डॉ. खूबचंद बघेल भवन में लोकसभा सांसद  विजय बघेल, विकासखण्ड धमधा के मंगल भवन बानबरद अहिवारा में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ  बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर  हरवंश सिंह मिरी व श्रीमती सिल्ली थॉमस, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू व सुश्री प्रिया साहू,  सुरेन्द्र कौशिक, उप संचालक कृषि  संदीप भोई, जिला सहकारी बैंक सीईओ  सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.