रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नहीं पसंद आई ट्रेविस हेड की हरकत, दिल्ली हाई कोर्ट में घसीटा
Updated on
17-04-2025 07:27 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली हाई कोर्ट में उबर मोटो के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है। यह मामला उबर मोटो के एक विज्ञापन को लेकर है। आरसीबी का आरोप है कि विज्ञापन में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड को लेकर अपमानजनक बातें कही गई हैं। विज्ञापन का टाइटल 'बैडीज इन बेंगलुरु ft. ट्रेविस हेड' है, जिसे अब तक 1.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। आरसीबी का कहना है कि उनके ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल किया है।
v
आरसीबी की वकील ने क्या कहा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से वकील श्वेताश्री मजूमदार ने कोर्ट में यह मामला रखा। उन्होंने बताया कि विज्ञापन में ट्रेविस हेड आरसीबी के ट्रेडमार्क को खराब करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में हेड चिन्नास्वामी स्टेडियम की तरफ भागते हैं। वह 'बेंगलुरु vs हैदराबाद' के साइनबोर्ड पर स्प्रे पेंट से 'रॉयली चैलेंज्ड' लिख देते हैं। आरसीबी की ओर से पेश वकील श्वेताश्री मजूमदार ने अदालत को विज्ञापन का विवरण समझाया और कहा कि वीडियो में एक पात्र के रूप में ट्रेविस हेड आरसीबी के ट्रेडमार्क का अपमान कर रहे हैं। मजूमदार ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम के स्पॉन्सर होने के नाते उबर मोटो ने अपने प्रोडक्ट को बढ़ावा देते हुए अपने व्यापार के दौरान आरसीबी के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल किया।
उबर मोटो ने रखा अपना पक्ष
दूसरी ओर, उबर मोटो की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि मुकदमे में एक बुनियादी समस्या है और आरसीबी को आम जनता के सेंस ऑफ ह्यूमर की 'बहुत कम' समझ है।उन्होंने कहा कि विज्ञापन का सामान्य संदेश यह है कि 13 मई को बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच है और चूंकि यह एक ट्रैफिक जाम वाला शहर है, इसलिए लोगों को उबर मोटो का इस्तेमाल करना चाहिए।
न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने दोनों पक्षों की विस्तृत सुनवाई के बाद अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग करने वाली आरसीबी की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायालय ने कहा, 'मैं आदेश सुरक्षित रख रहा हूं। मैं आदेश पारित करूँगा और आवेदन का निपटारा करूंगा।'
गरियाबंद । फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
गरियाबंद। जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
बिलासपुर। मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…