ICC की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में रोहित का नाम नहीं:मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया

Updated on 11-03-2025 02:37 PM

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बेस्ट टीम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा को नहीं रखा। न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया गया, उनकी टीम के 4 प्लेयर्स को प्लेइंग-11 में जगह मिली।

भारत से विराट कोहली समेत 5 प्लेयर्स को शामिल किया गया। वहीं अक्षर पटेल को 12वां खिलाड़ी बनाया गया। अफगानिस्तान से भी 2 प्लेयर्स को जगह मिली। मेजबान पाकिस्तान समेत बाकी 5 देशों के एक भी प्लेयर को टीम में जगह नहीं मिली।

रोहित ने फाइनल में 76 रन बनाए

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैचों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके। उन्होंने फाइनल में हिसाब बराबर किया और 252 रन के टारगेट के सामने 76 रन की पारी खेल दी। उनकी पारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रोहित की कप्तानी में टीम अजेय रहते हुए चैंपियन बनी।

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 41, पाकिस्तान के खिलाफ 20, न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 रन बनाए। टूर्नामेंट के 5 मैचों में उनके नाम 36 की औसत से 180 रन रहे। उन्होंने टूर्नामेंट का इकलौता कैच फाइनल में डेरिल मिचेल का पकड़ा।

रोहित की जगह रवींद्र, 3 और कीवी प्लेयर्स

ICC चैंपियंस ट्रॉफी XI में रोहित की ओपनिंग पोजिशन पर न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंड बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को रखा गया है। उनके अलावा कीवी टीम से ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, कप्तान मिचेल सैंटनर और तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी शामिल किया गया।

रचिन ने टूर्नामेंट के 4 मैचों में 2 शतक लगाकर 263 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए। फिलिप्स ने 59 की औसत से 177 रन बनाए, उन्होंने 2 विकेट लिए और 5 कैच भी पकड़े। सैंटनर ने 4.80 की इकोनॉमी से 9 विकेट लिए। वहीं हेनरी 4 मैचों में 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने।

अफगानिस्तान के 2 प्लेयर्स

अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान भी बेस्ट प्लेइंग-11 का हिस्सा बनने में कामयाब रहे। उन्होंने 1 शतक लगाकर 216 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ उनके बनाए 177 रन टूर्नामेंट का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर भी रहा।

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी टीम में शामिल हुए। उन्होंने 3 मैचों में 42 की औसत से 126 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए। उन्होंने ही इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी।

कोहली, वरुण समेत 5 इंडियन प्लेयर

भारत से 5 प्लेयर्स को प्लेइंग-11 में जगह मिली। इनमें 2 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल रहे।

कोहली ने करीब 55 की औसत से 218 रन बनाए, वे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने। श्रेयस ने 2 फिफ्टी लगाकर 243 रन बनाए, वे टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर रहे। राहुल ने 140 की औसत से 140 रन बनाए, उन्होंने ही सेमीफाइनल और फाइनल में नॉटआउट रहते हुए टीम को जीत के पार पहुंचाया।

अक्षर पटेल बने 12वें खिलाड़ी 

भारत के ही अक्षर पटेल को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने गेंदबाजी में महज 4.35 की इकोनॉमी से रन खर्च कर 5 विकेट लिए। फिर बैटिंग में नंबर-5 पर उतरते हुए अहम 109 रन बनाए। उन्होंने फाइनल में 29 रन की पारी भी खेली। फील्डिंग में उन्होंने 2 कैच पकड़े और 1 रनआउट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.