रोहित शर्मा ने चुनी सचिन का राह तो क्या कतरा रहे विराट कोहली? इस 'छोटे टूर्नामेंट' में रन बरसाते दिखेंगे हिटमैन
Updated on
12-11-2025 04:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जानकारी दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह भारत का प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट है। 38 साल के रोहित टेस्ट के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। 24 दिसंबर से 18 जनवरी के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा।
बीसीसीआई ने दिए घरेलू क्रिकेट खेलने के निर्देश
बीसीसीआई ने सख्त निर्देश दिया है कि अगर सीनियर खिलाड़ी भविष्य में भारत के खिलाफ होने वाले वनडे और 2027 विश्व कप की दौड़ में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भाग लेना होगा। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने मुंबई ने मुंबई के लिए खेलने की पुष्टि कर दी है। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान ही 11 से 18 जनवरी के बीच भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी।
दूसरी तरफ विराट कोहली भी रोहित शर्मा की तरह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं। उन्हें भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का आदेश मिला है। हालांकि अभी तक विराट की उपलब्धता पर स्थिति साफ नहीं है। 37 साल के पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लंदन में रहते हैं। उन्होंने अभी तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को अपनी योजनाओं के बारे में सूचित नहीं किया है।
साउथ अफ्रीका से तीन मैचों की वनडे सीरीज
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे भी खेलने हैं। 30 नवंबर के बाद 3 दिसंबर औऱ 6 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच वनडे मैच होंगे। रोहित शर्मा ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। एक शतक और एक फिफ्टी लगाने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं विराट कोहली पहले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाए लेकिन तीसरे मैच में नाबाद फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…