रोहित शर्मा की वजह से छूटी हैट्रिक... कैच छोड़ने पर पहली बार अक्षर पटेल ने कही अपने दिल की बात, कप्तान से नाराज?

Updated on 21-02-2025 12:25 PM
दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को अपने पहले चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बैटिंग की और बोर्ड पर सिर्फ 228 रन लगाए। जवाब में टीम इंडिया ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ये टारगेट चेज कर लिया। इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम 100 रन से पहले ही आउट हो जाएगी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल की गेंद पर स्लिप में अक्षर पटेल की गेंद पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसके चलते बांग्लादेश एक ठीक-ठाक स्कोर तक तो पहुंचा ही और इसके अलावा अक्षर पटेल हैट्रिक लेने से भी चूक गए। अब अक्षर ने रोहित को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा से छूटा कैच

बांग्लादेश की पारी के 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट ले लिए। तीसरी गेंद पर भी अक्षर पटेल को विकेट मिलता-मिलता रह गए क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा ने स्लिप में कैच छोड़ दिया जिसके कारण अक्षर हैट्रिक लेने से चूक गए। रोहित इस कैच के छूटने से इतना निराश थे कि वह गुस्से में जमीन को पीटने लगे। इसके बाद वह अक्षर पटेल से माफी मांगते हुए भी नजर आए। रोहित शर्मा ने जाकेर अली का कैच छोड़ा था।

अक्षर ने रोहित को लेकर क्या कहा?

अक्षर को एक विकेट केएल राहुल की चालाकी की वजह से भी मिला। जहां उनकी गेंद पर तनजीद हसन का एज लगा और उन्हें कुछ सुना ही नहीं। बाद में केएल राहुल की अपील पर टीम इंडिया को विकेट मिला। अक्षर ने इस पर कहा, 'बहुत कुछ हुआ. मुझे नहीं पता था कि यह आउट था या नहीं, लेकिन केएल ने अपील की और यह आउट हो गया। फिर मुझे दूसरा विकेट मिला। मुझे लगा कि मुझे हैट-ट्रिक मिल गई। यह एक घटनापूर्ण ओवर था. मैंने जश्न मनाना शुरू कर दिया और फिर मैंने रोहित को कैच छोड़ते हुए देखा।'
अक्षर ने रोहित के कैच छोड़ने पर कहा, 'मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बस वापस आ गया। यह खेल का हिस्सा है। विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया और मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना आसान है। यह धीमा विकेट है और जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। दूसरी पारी में यह धीमी ही रहेगी। जब भी मेरी टीम को जरूरत हो तो मेरी भूमिका योगदान देने की है। खुशी है कि टीम मेरे ऊपर बहुत भरोसा करती है।'


टीम इंडिया की शानदार जीत

चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। इसी के साथ भारतीय टीम को 2 अंक मिल गए। टीम इंडिया अब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम थोड़े अच्छे रन रेट के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.