रोहित ने अक्षर की हैट्रिक बॉल पर कैच छोड़ा:जाकिर की शू लेस भी बांधी

Updated on 21-02-2025 12:20 PM

दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। शुभमन गिल के नाबाद शतक और मोहम्मद शमी के फाइव विकेट हॉल के चलते भारत ने 229 रन के लक्ष्य को 46.3 ओवर में हासिल कर लिया।

गुरुवार को कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा ने अक्षर की हैट्रिक बॉल पर कैच ड्रॉप किया, उन्होंने जाकिर अली की शू लेस बांधी। गिल ने स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर सिक्स लगाया। विकेटकीपर राहुल स्टंपिंग करने से चूक गए।

1. शिखर धवन ट्रॉफी लेकर आए

मैच से पहले पूर्व भारतीय प्लेयर शिखर धवन टूर्नामेंट की ट्रॉफी लेकर मैदान पहुंचे। धवन ICC टूर्नामेंट्स में भारत के टॉप बैटर्स में से एक हैं। उन्होंने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। दुबई स्टेडियम में वे भारतीय प्लेयर्स से भी मिले।

2. बच्चों ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिए

भारतीय राष्ट्रगान के समय भारतीय लाइन-अप के साथ आए छोटे बच्चों ने राष्ट्रगान के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को घेर लिया। बाद में विराट ने सभी से हाथ मिलाए और ऑटोग्राफ भी दिए।

3. बांग्लादेश को शुरुआती 2 ओवर्स में 2 झटके

बांग्लादशी टीम ने पहले 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। यहां सौम्य सरकार बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। दूसरे ओवर में हर्षित राणा ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

4. शुभमन का शानदार कैच

7वें ओवर में बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा। मेहदी हसन मिराज को 5 रन के स्कोर पर शमी ने आउट किया। मेहदी हसन ने ओवरपिच बॉल को ड्राइव करने की कोशिश की। यहां बॉल, बैट का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में शुभमन गिल के हाथों में चली गई। उन्होंने शानदार कैच लिया।

5. रोहित के कैच ड्रॉप से अक्षर हैट्रिक से चूके

9वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो बॉल पर 2 विकेट लिए। वे हैट्रिक पर थे, लेकिन रोहित से स्लिप पर जाकिर अली का कैच ड्रॉप हो गया और अक्षर हैट्रिक लेने से चूक गए। उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी बॉल पर तंजिद हसन तमीम (25 रन) और फिर मुश्फिकुर रहीम (शून्य) को पवेलियन की राह दिखाई।

6. पंड्या ने जाकिर का कैच छोड़ा

20वें ओवर में जाकिर अली को दूसरा जीवनदान मिला। कुलदीप यादव के ओवर की 5वीं बॉल पर जाकिर ने मिड ऑफ की ओर बड़ा शॉट खेला, बॉल के नीचे हार्दिक पंड्या थे, लेकिन उन्होंने आसान सा मौका गंवा दिया। यहां जाकिर 20 रन के स्कोर पर खेल रहे थे।

7. केएल राहुल स्टंपिंग करने से चूके

23वें ओवर में जाकिर अली को तीसरा जीवनदान मिला। यहां विकेटकीपर केएल राहुल उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए। इसी ओवर में जाकिर ने तौहीद हृदोय के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली।

8. रोहित ने जाकिर की शू लेस बांधी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्पोर्ट्समैनशिप दिखाते हुए बांग्लादेशी प्लेयर जाकिर अली के जूतों की लेस बांधी। 33 रन पर 5 विकेट गंवा देने के बाद जाकिर ने बांग्लादेशी पारी को संभालते हुए 68 रन की पारी खेली।

9. गिल ने स्टेडियम की दूसरे मंजिल पर सिक्स लगाया

भारतीय पारी के 9वें ओवर में शुभमन गिल ने दुबई स्टेडियम के दूसरी टियर पर सिक्स लगा दिया। यहां तंजिम हसन साकिब ने ओवर की चौथी बॉल शॉर्ट लेंथ की डाली, इसे गिल ने पुल शॉट खेलकर डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स के लिए भेज दिया। यह सिक्स 98 मीटर का था।

10. जाकिर अली ने राहुल का कैच छोड़ा

37वें ओवर में केएल राहुल को जीवनदान मिला। तस्कीन अहमद के इस ओवर में जाकिर अली से राहुल का कैच ड्रॉप हो गया। राहुल लेंथ बॉल पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। बॉल स्क्वेयर लेग पर खड़े जाकिर अली के पास गई, लेकिन जाकिर कैच नहीं कर सके।

11. राहुल ने सिक्स लगाकर मैच जिताया

केएल राहुल ने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर तंजिम हसन साकिब के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने टीम को जीत भी दिला दी। राहुल ने 47 गेंद पर 41 रन बनाए। उनके सामने शुभमन गिल 101 रन बनाकर नॉटआउट रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.