'कांवड़ यात्रा में तो एक महीने तक सड़कें बंद कर दी जाती हैं', नमाज पर सीएम योगी का बयान, एसटी हसन का पलटवार

Updated on 27-05-2026 12:49 PM
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एसटी हसन ने सड़कों पर नमाज पढ़ने और त्योहार मनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर चल रही देशव्यापी सियासत के बीच डॉ. हसन ने साफ कहा कि कानून और नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए।

डॉ. हसन ने सवाल उठाया कि महज कुछ देर की नमाज पर ही आपत्ति क्यों जताई जाती है? हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं। पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश और खासकर मुरादाबाद में पिछले दो साल से सड़कों पर नमाज नहीं हो रही है। अब ईदगाह के अंदर ही अलग-अलग शिफ्ट में नमाज अदा कराई जा रही है। हिंदू भाइयों के वोट ध्रुवीकरण के लिए और अपनी पीठ थपथपाने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं।


'सड़कों पर जगराते और लंगर भी होते हैं'

पूर्व सांसद हसन ने कहा कि सड़क पर सिर्फ नमाज पढ़ने से दिक्‍कत नहीं होती है। लोगों के कारोबार भी तो सड़कों पर हो रहे हैं। पंचर वाले से लेकर रिपेयर करने वाले से लेकर गरीब आदमी की दुकान का सामान सड़क पर पड़ा होता है। सबको हटाना भी मुनासिब नहीं होता है क्‍योंकि उनकी रोजी रोटी है। सड़कों के ऊपर और भी धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। जगराते होते हैं, लंगर होते हैं, सब काम होते हैं।


'नमाज तो आधे घंटे में हो जाता है'

एसटी हसन ने कहा कि नमाज तो सिर्फ मुश्किल से आधे घंटे की बात है। कांवड़ यात्रा के लिए तो एक-एक महीने तक सड़कें बंद कर दी जाती हैं और राहगीरों को परेशानी होती है, इसमें कोई शक नहीं है। अगर कानून बने हैं तो सबके लिए बराबर बने हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक विशेष धर्म के लोगों के लिए कानून हो पर दूसरे के लिए उसका कोई मतलब ना हो।


सीएम योगी के बयान पर तेज हुई राजनीति

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति बिल्‍कुल नहीं दी जाएगी। धर्मस्‍थल में ही नमाज पढ़ने की अनुमति है। अगर संख्‍या ज्‍यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़वाया जाए। सीएम योगी के इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन…
 08 September 2026
सीतामढ़ी: तस्कर शराब की सुरक्षित तस्करी के लिए नदी की धारा के सहारे शराब की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहे थे। पूरा तरीका एकदम फिल्मी था,…
 08 September 2026
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6…
 08 September 2026
दिल्ली में सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं।MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) से…
 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
Advt.