बलरामपुर में निर्माण के बाद उखड़ने लगी सड़क:प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बन रही 3 किमी सड़क

Updated on 01-01-2026 12:51 PM
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के धनेशपुर से आश्रित ग्राम छुराकोना तक करीब 3 किलोमीटर लंबी डामर और सीसी सड़क निर्माण के तुरंत बाद उखड़ने लगी है। प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत करीब 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बन रही है।

हालत यह है कि सड़क पर झाड़ू लगाने भर से ही डामर और गिट्टी उखड़कर ढेर हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क न तो बरसात झेल पाएगी और न ही लंबे समय तक सामान्य आवाजाही के लायक रहेगी।

कार्यपालन अभियंता गोपाल सिंह सिदार का कहना है कि निर्माण कार्य में कोई अनियमितता नहीं हो रही है। निर्धारित माप-दंड के अनुरूप में काम किया जा रहा है। उस पर हमारी ही गाड़ियां चल रही है। जिसके कारण कुछ-कुछ जगहों में गिट्टी उखड़ा हुआ है।

काम में अंत में सही कर दिया जाएगा। मार्च महीने तक सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

बाहरी लेबर-मुंशी के भरोसे चल रहा काम- ग्रामीण

दरअसल, निर्माण कार्य मैसर्स एलसी कटरे, मिशन रोड, राताखार, कोरबा एजेंसी को सौंपा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार मौके पर कभी नहीं आते और काम पूरी तरह बाहरी लेबर-मुंशी के भरोसे चल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जो सड़क पैरों की हल्की रगड़ भी नहीं झेल पा रही, वह पहाड़ी इलाके की बारिश और भारी वाहनों का दबाव कैसे सह पाएगी। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है।

निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

घटिया किस्म की बालू, 60 एमएम गिट्टी के स्थान पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री, सीमेंट में स्टोन डस्ट की अधिक मात्रा और स्तरहीन रेत का उपयोग किया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा कि मैं मौके पर गया था। डामर को हाथ से उखाड़ने पर उखड़ जा रहा था। पूरी तरह लिपामोती वाला काम किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों के विरोध करने पर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई।

सड़क की हालत खराब- सरपंच संघ अध्यक्ष

कुसमी ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर का कहना है कि प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत सड़क निर्माण किया जा रहा है। सरपंचों से मिली जानकारी के बाद मैंने मौके निरीक्षण किया था। सड़क की हालत खराब है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.