UP के उन्नाव में सड़क हादसा, 18 की मौत:सड़क पर बिखरी लाशें देख पुलिसकर्मी बेहोश

Updated on 10-07-2024 12:38 PM

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह 5.15 बजे डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। बस बिहार के सीवान से दिल्ली जा रही थी।

हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की ड्राइवर साइड की बॉडी पूरी तरह अलग हो गई। यात्री बाहर गिर गए। उनकी वहीं मौत हो गई। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी हैं। लाशों को देखकर पुलिसकर्मी बेहोश हो गया।

पुलिस ने बताया कि बस दूध के टैंकर को ओवरटेक कर के दौरान बेकाबू होकर टैंकर को टक्कर मारते हुई पलट गई। बस में 59 यात्री सवार थे। 22 सुरक्षित हैं। 18 मृतकों में अभी 16 की शिनाख्त नहीं हुई हैं। 15 घायलों का बांगरमऊ CHC में इलाज चल रहा है। 4 गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल युवक ने कहा- सड़क पर लाशें ही लाशें बिखर गईं
बस हादसे में घायल यात्री शिवम ने बताया- हादसे के वक्त बस में सभी सो रहे थे। बस की स्पीड काफी तेज थी। हम लोगों ने कई बार ड्राइवर से कहा भी था कि बस धीरे चलाइए, लेकिन वह नहीं माना। फिर अचानक बहुत तेज आवाज आई। मैं हड़बड़ा गया। देखा तो बस के शीशे टूट गए थे। लोग बाहर सड़क पर पड़े थे। हम लोग पीछे बैठे थे, इसलिए बच गए। बस सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयानक की था कि सड़क पर लाशें ही लाशें दिख रही थीं।

ऐसा लगा भूकंप आ गया..
बस में सवार यात्री मोहम्मद उर्स ने बताया- मैं बिहार के शिवहर का रहने वाला हूं। हादसे के वक्त सो रहा था, तभी जोरदार आवाज हुई। ऐसा लगा भूकंप आ गया। मैं बस की दूसरी साइड बैठा था। बाल-बाल बच गया। मेरे हाथ में चोट आई है।

एक अन्य घायल प्रदीप ने बताया कि हम सो रहे थे। कुछ समझ नहीं पाए। जब आंख खुली तो सब सड़क पर पड़े थे। टक्कर बहुत भीषण थी। हम लोग दूसरी तरफ बैठे थे, इसलिए बच गए।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- 10 लोग तो बीच सड़क पर मरे पड़े थे
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी नरेश कुमार ने बताया- मैं खेतों की ओर जा रहा था, तभी तेज आवाज सुनाई दी। देखा तो बस और टैंकर की टक्कर हो गई। लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। हादसे को देखते ही मेरी रूह कांप गई। 10 लोग तो बीच सड़क पर मरे पड़े थे। थोड़ी देर में वहां 50-60 लोग पहुंच गए। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। लाशें सड़क पर बिखरी थी, कुछ लोग तड़प रहे थे। पुलिस आई तो उनको अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
उन्नाव DM गौरांग राठी ने बताया- हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। घायल बांगरमऊ CHC में एडमिट हैं। गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा रहा। SP सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया- बस की जांच की जा रही है। हादसे की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया था। क्रेन से दोनों वाहनों को हटाया गया।

यात्री बोले-ड्राइवर से कहा था धीमे चलाओ, लेकिन नहीं माना
हादसे में बस सवार 22 यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट आई हैं। प्रशासन इन्हें दूसरी बस से इनको घर भेजने का इंतजाम कर रहा है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि ड्राइवर बस को बहुत तेज चला रहा था। कई यात्रियों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। रात के वक्त ज्यादातर यात्री सो गए। इसके बाद उसने स्पीड फिर से तेज कर दी। वह जल्दी से जल्दी दिल्ली पहुंचना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि बस का नंबर UP का है। बस ऑपरेटर का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा-जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है।

CM योगी ने अफसरों से कहा-घायलों का बेहतर इलाज हो
CM योगी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अफसरों को सभी घायलों को इलाज कराने के निर्देश दिए। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- हम बिहार सरकार के साथ संपर्क में हैं। जांच के बाद घटना के कारणों का पता चलेगा। अभी घायलों को बेहतर इलाज देना हमारी प्राथमिकता है। लाशें इतनी ज्यादा थी कि पुलिसकर्मी भी बेहोश हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.