RKMP री-डेवलपमेंट:प्लेटफॉर्म 4 और 5 की लबांई 120 मीटर बढ़ेगी, 5 ट्रेनों को मिलेगा हाल्ट

Updated on 08-05-2024 12:28 PM

आरकेएमपी में गोवा-तमिलनाडु, केरल समेत दो राजधानी एक्सप्रेस को यहां हाल्ट देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर-4 व 5 की लंबाई 120 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। यह ट्रेनें 24 व 26 कोच की हैं। वर्तमान में यह दोनों ही प्लेटफॉर्म करीब 530 मीटर लंबे है, जिस पर अधिकतम 22 कोच की ट्रेन प्लेस हो सकती है। इन प्लेटफॉर्म से पुणे-मुंबई के लिए वंदे भारत शुरू होने की संभावना है।

री-डेवलपमेंट के बाद से आरकेएमपी पर लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग चल रही है। भेल क्षेत्र में रहने वाले डेढ़ लाख लोगों के अलावा होशंगाबाद रोड की नई कॉलोनियों से लेकर नए शहर के इतने ही रहवासियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों के हाल्ट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रेल मंडल के एसीएम और प्रवक्ता नवल अग्रवाल का कहना है कि आरकेएमपी पर प्लेटफॉर्म नंबर- 4 व 5 की लंबाई बढ़ाने का काम मंजूर हो गया है। जल्द इसका काम शुरू होगा।

इस तरह हो जाएंगे प्लेटफॉर्म

आरकेएमपी के प्लेटफॉर्म नंबर-4 व 5 अभी 530 मीटर का है। लंबाई बढ़ाकर इसे करीब 650 मीटर का बना दिया जाएगा। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर-2 व 3 करीब 625 मीटर का है। जबकि प्लेटफॉर्म नंबर-1 की लंबाई सबसे ज्यादा करीब 700 मीटर है। वर्तमान में प्लेटफॉर्म नंबर-1 से लेकर 2 व 3 पर 24 व 26 कोच की ट्रेन प्लेस हो जाती है। लेकिन 4 और 5 नंबर पर प्लेस नहीं हो पातीं। इसलिए लंबाई बढ़ाई जा रही है।

10 किमी दूरी कम होगी, ट्रैफिक से राहत मिलेगी

आरकेएमपी पर गोवा, एक-दो राजधानी और दक्षिण भारत तरफ आवागमन करने वाली ट्रेनों के हाल्ट का सबसे ज्यादा फायदा नए शहर के लोगों को मिलेगा। भोपाल स्टेशन तक की औसतन 10 किमी की दूरी की बचत होगी। साथ ही नए शहर के लोगों का भोपाल स्टेशन आते-जाते वक्त ट्रैफिक जाम के हालात से भी निजात मिल सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.