जेल जाने पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द:पेरेंट्स घर में दोस्तों के साथ रोज करते थे शराब पार्टी

Updated on 02-09-2024 03:08 PM

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया है कि जब वो जेल में थीं, तब उनके दोस्त रोजाना उनके पेरेंट्स के साथ मिलकर शराब पीते थे। जब जेल से निकलकर उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वो काफी भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बातचीत में ये भी कहा है कि जेल जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके सच्चे दोस्त कौन हैं।

हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने अपने बुरे दौर में मिले दोस्तों के सपोर्ट पर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा है, मेरे बुरे समय में मेरे दोस्तों ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। जब मैं जेल में थी, तो उन्होंने मेरे पेरेंट्स का काफी ख्याल रखा। मेरे फ्रेंड्स, जो कपल थे, वो रोज मेरे घर जाते थे और मेरे पेरेंट्स के साथ खाना खाते और शराब पीते थे।

आगे एक्ट्रेस ने कहा है, जब मैं जेल से बाहर आई, तो मैंने उन्हें देखते ही पूछा कि आप लोगों का इतना वजन कैसे बढ़ गया है। मैंने उनसे कहा था कमीनों मैं वहां जेल में हूं और तुम लोग यहां खाना खा रहे हो और वजन बढ़ा रहे हो। तो वो जवाब देते थे कि हम तो अंकल आंटी को खिलाने-पिलाने के लिए उनके साथ खाते-पीते थे। जिससे वो नॉर्मल महसूस कर सकें।

जेल से निकलने के एक्सपीरियंस पर बोलीं- वो बहुत अजीब दिन था

एक्ट्रेस ने बातचीत में जेल से बाहर आने का एक्सपीरिसंय भी शेयर किया है। उन्होंने कहा है, वो बहुत अजीब दिन था। हम खुश थे, लेकिन टूटे हुए थे। हम पहले जैसे नहीं थे। हमारे अंदर डर था। मेरा भाई सिर्फ 24 साल का था, जब वो जेल गया। उसके CAT में 96 पर्सेंट आए थे। उसे आईआईएम में एडमिशन मिला था, लेकिन उसी साल उसे जेल जाना पड़ा। ये उसकी लाइफ जर्नी होने वाली थी। वो तीन महीने जेल में रहकर घर आया था। ये बहुत अलग था। लेकिन हम अब भी आशा करने की हिम्मत रखते हैं। हमें अब भी विश्वास है कि हम एक दिन नॉर्मल हो जाएंगे।

बताते चलें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे, जो मौत से चंद दिनों पहले ही उनका फ्लैट छोड़कर गई थीं। जांच में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल था। ड्रग पैडलर्स से संपर्क में रहने पर रिया को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.