रिकेश ने विधानसभा में उठाया राशन वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा

Updated on 18-07-2026 01:28 PM
भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने खाद्य मंत्री से पूछा कि क्या वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में हितग्राहियों को राशन कार्ड पर मिलने वाले चावल की जगह नगद राशि दी जा रही है और गरीबों के हिस्से का चावल अवैध रूप से बाजार में बेचा जा रहा है।

विधायक ने यह भी जानना चाहा कि इस प्रकार की कुल कितनी शिकायतें विभाग को प्राप्त हुईं, उन पर क्या जांच और कार्रवाई की गई, दोषी राशन दुकानदारों एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ क्या कानूनी कदम उठाए गए तथा भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने के लिए सरकार क्या व्यवस्था कर रही है।

खाद्य मंत्री का जवाब
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में स्पष्ट किया कि वैशाली नगर क्षेत्र में चावल के स्थान पर हितग्राहियों को नगद भुगतान किए जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चावल के अवैध परिवहन से संबंधित कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का विस्तृत विवरण संलग्न परिशिष्ट में उपलब्ध कराया गया है।

मंत्री ने यह भी कहा कि पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू है। इससे राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और अनियमितताओं पर नियंत्रण रखा जा रहा है।

विधानसभा में उठा पारदर्शिता का सवाल
विधायक रिकेश सेन ने सरकार से यह भी पूछा कि गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी रोकने और भविष्य में पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन सुनिश्चित करने के लिए विभाग कौन से ठोस एवं सुधारात्मक कदम उठा रहा है।

आपको बता दें कि यह मामला विधानसभा में उठने के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य शासन ने राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय आयोजन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी…
 18 July 2026
दंतेवाड़ा। जिले के बालूद गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सोलर सिंचाई परियोजना पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है। करीब 2 करोड़ 64 लाख रुपये की…
 18 July 2026
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का प्रभार संदीप शर्मा को सौंपे जाने संबंधी राज्य शासन के आदेश को निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने कहा कि…
 18 July 2026
रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए थर्ड लैंग्वेज को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के…
 18 July 2026
रायपुर। तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय हुए चर्चित 1.86 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में तीन आरोपियों के खिलाफ…
 18 July 2026
राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। काम के दौरान करंट…
 18 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। रथयात्रा पर्व की शाम दादर खुर्द क्षेत्र…
 18 July 2026
कोतबा। जशपुर जिले में कोतबा से बागबहार को जोड़ने वाला 13 किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 40 करोड़ रुपये…
 18 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
Advt.