रिजिजू ने अखिलेश पर लगाया भगवान बुद्ध का अपमान करने का आरोप

Updated on 24-02-2022 07:20 PM

नई दिल्ली कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा नहीं स्वीकार कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। रिजिजू ने टि्वटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अखिलेश यादव उपहार के रूप में दी जा रही भगवान बुद्ध की आवक्ष प्रतिमा को कथित तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इसे मंच के पीछे रखने के लिए कहा। यह चुनावी रैली कुछ दिन पहले कौशांबी में हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर भगवान बुद्ध का अपमान करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया मैं जानता था कि अखिलेश यादव दलितों की भावनाओं के प्रति कभी गंभीर नहीं रहे, लेकिन भगवान बुद्ध का यह खुला अपमान भारत के लोकाचार का अपमान है। गौरतलब है कि कौशांबी बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक बड़ा तीर्थस्थल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
 09 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में आज बाबा रामदेव के शरबत जिहाद केस में सुनवाई होगी। बाबा रामदेव ने हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके…
 09 May 2025
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश…
 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
Advt.