रिकी पोंटिंग बोले- BCCI से हेड कोच का ऑफर मिला:बेटा भी चाहता है- ये पद लूं, लेकिन मैं परिवार को वक्त देना चाहता हूं

Updated on 23-05-2024 12:15 PM

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनसे टीम इंडिया के हेड कोच के लिए संपर्क किया था, पर वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, उनका बेटा चाहता है कि वह इस जिम्मेदारी को लें। पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई टी-20 और वनडे टीम के साथ काम कर चुके हैं।

पोंटिंग ने ICC रिव्यू से बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने टीम इंडिया के कोच को लेकर बहुत सारी रिपोर्ट देखी हैं, जिसमें मेरे कोच बनने की बात कही जा रही है। हां IPLके दौरान इसको लेकर मैंने आमने- सामने बातचीत की है, ताकि मुझे पता चल सके कि मैं इस पद को लेने के लिए तैयार हूं या नहीं।

मैं राष्ट्रीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा, पर अगर आप भारतीय टीम के साथ काम करते हैं तो आप IPL टीम में शामिल नहीं हो सकते हैं। मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ा हुआ हूं। इसके अलावा मुख्य कोच की नौकरी साल के 10 या 11 महीने की है। यह अभी मेरे जीवन शैली में फिट नहीं बैठ रहा है। मेरा परिवार और मेरे बच्चे पिछले पांच सप्ताह IPLमें मेरे साथ बिताए हैं और वे हर साल आते हैं।

मैंने अपने बेटे से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि इसे स्वीकार कर लिजिए। हम अगले कुछ सालों के लिए भारत जाना पसंद करेंगे। भारत में रहना और वहां की संस्कृति हमें पसंद है। पर मैं अपना समय परिवार को देना चाहता हूं।'

टीम इंडिया के हेड कोच के लिए अप्लाय करने की आखिरी डेट 27 मई है
बोर्ड ने 13 अप्रैल को देर रात उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन जारी किया था। हेड कोच पद के लिए अप्लाय करने की आखिरी तारीख 27 मई की शाम 6 बजे तक है। टीम इंडिया के नए हेड कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक साढ़े तीन साल की अवधि के लिए तीनों फॉर्मेट के लिए होगा।

पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच सहित कई अन्य टी-20 लीग से जुड़े हैं
पोंटिंग अभी IPLमें दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच सहित कई अन्य टी-20 लीग से भी जुड़े हुए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया टी-20 लीग में होबार्ट हरिकेंस में स्ट्रैटजी हेड हैं। वहीं अमेरिकी क्रिकेट लीग में वाशिंगटन फ्रीडम टीम के चीफ कोच हैं।

नवंबर 2021 में हेड कोच बने थे द्रविड़
राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम ने फिर सेमीफाइनल खेला। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.