मानपुर–मोहला में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राजस्व अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

Updated on 24-11-2025 01:25 PM

मोहला।  मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आज विकासखंड मोहला एवं मानपुर में राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला श्री हेमेंद्र भूआर्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर श्री अमित नाथ योगी तथा संबंधित तहसीलदार शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान मानपुर विकासखंड के औंधी, मानपुर, कांदाड़ी, सीतागांव, खड़गांव तथा  विकासखंड मोहला के डुमरटोला, पददाटोला, मरारटोला, धोबेदंड, मोहभट्ठा गांव पहुंचे। अधिकारी दल ने विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान औंधी क्षेत्र में गंभीर अनियमितता सामने आई। जानकारी के अनुसार, यहां लगभग 350 ऑफलाइन प्रपत्र (Form-6 आदि) प्राप्त हुए थे, किंतु इनमें से मात्र 26 आवेदन ही ऑनलाइन प्रविष्ट पाए गए। शेष प्रपत्रों को ऑनलाइन करने में अत्यधिक विलंब पाया गया, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है। उक्त लापरवाही पर निरीक्षण दल ने संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित सभी प्रपत्रों की तत्काल ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अन्य त्रुटियों के निराकरण के लिए भी अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रत्येक बीएलओ को अब प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निरीक्षण दल एवं नियंत्रण कक्ष में प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि कार्य की निरंतर निगरानी हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की गलती या विलंब की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.