447 दिन बाद वापसी और निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही मचाएंगे बवाल

Updated on 04-02-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बहुत आसानी से टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। अब भारतीय टीम अंग्रेजों के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। ये सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए तैयारियों के लिए बेहद अहम रहने वाली है। इसी तरह भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए भी इंग्लैंड की सीरीज बहुत खास रहने वाली है। शमी नवंबर 2023 के बाद एक बार फिर से वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। आखिरी बार वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे। शमी अपनी वापसी पर एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं

शमी के निशाने पर रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी के पास इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। करीब 14 महीने बाद वनडे में वापसी करने वाले शमी के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में उतरने से पहले ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है। वहीं शमी इस सीरीज में वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। शमी ने अभी तक 101 वनडे मैचों की 100 पारियों में कुल 195 विकेट अपने नाम किए हैं। अगर शमी किसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट निकालने में कामयाब होते हैं तो वनडे में सबसे तेज 200 विकेट का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.