लंबित प्रकरणों को समय सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर ध्रुव

Updated on 08-10-2025 01:28 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान हुई घोषणाओं की अद्यतन जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ध्रुव ने मुख्यमंत्री बस योजना के अंतर्गत बस संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत, अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की और उन्हें जल्द प्रारंभ करने कहा।

उन्होंने बड़ेसेट्टी ग्राम पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

कलेक्टर ध्रुव ने स्कूलों में न्यौता भोज को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु सभी सीएमओ, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आदिवासी विभाग के अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण पर बल देते हुए उन्होंने नॉन-डीबीटी पेंशन को डीबीटी से जोड़ने तथा हितग्राहियों का आधार सत्यापन शीघ्र करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई अंतर्गत छूटे हुए बसाहटों का सर्वे करने और उन्हें योजना में शामिल करने को कहा। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया को गति देने और लंबित जाति एवं निवास प्रमाणपत्र आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्ला नार, कृषक पंजीयन, पीडीएस आबंटन, सुशासन तिहार आवेदनों, गिरदावरी कार्य, कर्मयोगी अभियान और रजत जयंती समारोह सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
Advt.