लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर करें निराकृत : कलेक्टर

Updated on 03-09-2025 12:26 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी नियमित समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहे। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि समय पर कार्यालय में उपस्थित न होना। शासकीय सेवा आचरण के विरूद्ध है। शासकीय सेवा में इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समय-सीमा में दर्ज, जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन आवास, सड़क, स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा पीएम जनमन के तहत जितने भी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्य है। उन कार्यो को समय पर पूरा करें। शासकीय कार्यो की समीक्षा तथा मॉनिटरिंग राज्य एवं केन्द्र स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार की जाती है। इसी के आधार पर जिले के रैकिंग तय की जाती है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का वृहद आयोजन किया जा रहा है। संबंधित विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका भलिभांति निर्वहन करे। कलेक्टर श्री उइके ने खरीफ सीजन में जिले में चल रहे खेती-किसानी की भी जानकारी ली। उन्होंने वर्षा की सहित समितियों में खाद के भण्डारण एवं वितरण की भी जानकारी ली। इसके अलावा निजी दुकानों में खाद-बीज एवं दवाई निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत में बेचने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर  प्रकाश राजपूत,  नवीन भगत,  पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.