खैरागढ़ । खैरागढ़ नगर पालिका के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश के एक और शहर से कांग्रेस सरकार गिर गई है। इस तरह अब कुल मिलाकर बीजेपी के पास अब 10 पार्षद हैं, वहीं कांग्रेस के पास 9 पार्षद।
इस घटनाक्रम के बारे में नगर पालिका के सीईओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। शासन के निर्देशानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि, 13 फरवरी को शैलेंद्र वर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी। लेकिन जब 17 फरवरी को स्थानीय मीडिया को नगर पालिका अध्यक्ष के इस्तीफे की जानकारी हुई तो पार्टी के दबाव में आकर शैलेंद्र वर्मा ने इस्तीफे से इनकार कर दिया।
लेटरपैड का दुरुपयोग और हस्ताक्षर को फर्जी बताया पार्टी नेताओं के दबाव में आकर शैलेंद्र वर्मा ने लेटरपैड का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षर करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के साथ शैलेंद्र वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे की बात को फर्जी कहा था। शैलेंद्र वर्मा उच्च न्यायालय भी गए लेकिन वहां भी उन्हें बुरी तरह से हार मिली।
हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना इस मामले में राहत पाने के लिए शैलेन्द्र वर्मा ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका लगाई थी। जहां कोर्ट ने नगरीय प्रशासन विभाग को इस मामले में उचित निर्णय एक महीने के भीतर लेने के निर्देश दिए। महीने भर की कार्रवाई पूरी होने के पहले ही दोबारा हाईकोर्ट में याचिका लगाए जाने पर कोर्ट ने शैलेंद्र वर्मा पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
एक बार फिर कोर्ट जाएंगे शैलेन्द्र वर्मा इस्तीफा स्वीकार होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि, हाई कोर्ट के फैसले को वो फिर से चैलेंज करेंगे। सप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के आधार पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…