धार्मिक आयोजनों से होता है परंपराओं का संरक्षण : किरण सिंह देव

Updated on 02-02-2026 03:23 PM

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शुक्रवार शाम ग्राम पंचायत आड़ावाल में आयोजित भागवत कथा एवं बंगीय समाज के अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। किरण देव ने ग्राम पंचायत आड़ावाल के दुर्गा मंडप में आयोजित भागवत कथा में शामिल होकर भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने ने बंगीय समाज द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पूजा अर्चना की। 

बंगीय समाज द्वारा तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों से भेंट मुलाकात कर चर्चा भी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से संस्कारों और परंपराओं का संरक्षण होता है तथा नई पीढ़ी में धर्म के प्रति निष्ठा बढ़ती है। किरण सिंह देव के साथ इन कार्यक्रमों में महापौर संजय पांडे, संग्राम सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, सुब्रतो विश्वास भी शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.