रिलायंस के शेयरों में गिरावट, मुकेश अंबानी की कंपनी का शेयर खरीदें या बेचें? क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

Updated on 04-04-2025 05:22 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। बीएसई में कंपनी के शेयर 4% से अधिक गिरावट के साथ 1192.85 रुपये पर आ गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स भी 1000 अंक गिर गया। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भी 60 से अधिक देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए हैं। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजार पर पड़ा है। इस तरह टैक्स को लेकर सख्ती दिखाने से यह डर है कि दुनिया में व्यापार को लेकर एक बड़ी लड़ाई शुरू हो सकती है। इस वजह से रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियों पर भी दबाव बन रहा है।
रिलायंस जल्द ही अपनी पिछली तिमाही की कमाई का रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले कई ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस के कारोबार को लेकर अपनी राय दी है। गोल्डमैन सैश का कहना है कि रिलायंस के शेयर खरीदने में फायदा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA स्थिर रहेगा। उम्मीद है कि रिटेल से होने वाली कमाई में 6.5% की बढ़ोतरी होगी। वहीं जियो की कमाई में 4% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सबकी नजर इस बात पर होगी कि FY26 में रिटेल की ग्रोथ कैसी रहेगी और कंपनी नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर क्या अपडेट देती है। अनुमान है कि FY26 में कंपनी की कमाई 18% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह रिटेल में सुधार और जियो से होने वाली कमाई में तेजी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
 18 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने साफ किया है कि सीनियर सिटीजन के हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी की सीमा सिर्फ उन पॉलिसी पर…
 18 April 2025
नई दिल्‍ली: ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक इन्‍फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से ऋषि सुनक की शादी हुई है। इस कपल के…
 18 April 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला के CEO इलॉन मस्क से फोन पर बात की है। दोनों के बीच टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन के क्षेत्रों यानी एरियाज में…
 18 April 2025
नई दिल्ली: केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में वह 8-9 घंटे का सफर सिर्फ कुछ ही मिनटों में पूरा कर पाएंगे। सरकार…
 18 April 2025
नई दिल्ली: जिंदगी में कई बार मुश्किल दौर आता है। ऐसे में हम अक्सर ध्यान भटकाने वाली चीजें ढूंढते हैं। कुछ लोग घूमने जाते हैं, तो कुछ छुट्टी लेते हैं। लेकिन…
 18 April 2025
नई दिल्ली: कॉपर की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। हाल में इसकी कीमत 10,000 डॉलर प्रति टन के ऊपर पहुंच गई थी। इसकी वजह यह है कि नए…
 17 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को फिर से महान बनाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया है। लेकिन अमेरिका में…
 17 April 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की एक यूनिट एक बड़ा काम करने जा रही है। यह यूनिट ब्रिटेन में बैटरी बनाने का एक बहुत बड़ा कारखाना लगाएगी। इसके…
Advt.