रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्ते के लो पर, एक साल में 17% आ चुका है नीचे, क्या करें इनवेस्टर्स?

Updated on 12-02-2025 03:17 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई और यह 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई है। बीएसई पर इसकी कीमत में 3.31 फीसदी गिरावट आई और यह ₹1,193.65 पर पर आ गया। इस बीज घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स करीब 3,000 अंक गिरा है और निवेशकों को लगभग 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है।

रिलायंस का बिजनस एनर्जी से लेकर टेलिकॉम तक फैला है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसके शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। पिछले एक हफ्ते में इसमें छह फीसदी से अधिक गिरावट आई है और एक महीने में यह तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट है। पिछले एक साल में यह 17 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। पिछले छह सत्र में रिलायंस के शेयरों में पांच बार गिरावट देखने को मिली है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 8 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था।

क्या कहते हैं ब्रोकरेज


रिलायंस के शेयरों ने पिछले साल निगेटिव रिटर्न दिया था जिससे कंपनी के 36 लाख से अधिक निवेशकों की चिंता बढ़ गई। 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। हालांकि जेफरीज और बर्नस्टीन का कहना है कि आने वाले दिनों में इस शेयर में काफी तेजी आ सकती है। जेफरीज ने रिलायंस के लिए अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,690 रुपये निर्धारित किया है। बर्नस्टीन ने भी RIL के लिए अपने आउटस्टेंडिंग परफॉरमेंस रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,520 रुपये तय किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.