समाधान शिविर में पुनर्वासित युवाओं और ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Updated on 26-05-2026 12:35 PM

बीजापुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को नैमेड़ में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए जनसुविधाओं और शासकीय योजनाओं का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया तथा सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। कलेक्टर  विश्वदीप ने ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग- नैमेड़ पंचायत में आयोजित इस शिविर में एरमनार, दुगोली, मिड़ते, कडेर, कैका, पेद्दाकोड़ेपाल, पालनार, मूसालूर एवं पापनपाल सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

“जानकारी होगी तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ” -कलेक्टर- शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर  विश्वदीप ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सभी विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करने और योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वयं ग्रामीणों तक पहुंचा है, इसलिए दस्तावेज बनाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सभी विभाग एक ही मंच पर मौजूद हैं, जिससे ग्रामीणों को त्वरित सुविधा मिल सके।

बैंक खाता, आधार और श्रम कार्ड की उपयोगिता बताई- कलेक्टर ने कहा कि आज अधिकांश शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से दिया जाता है। मनरेगा, तेंदूपत्ता संग्रहण सहित विभिन्न योजनाओं की राशि अब नगद के बजाय बैंक खातों में जमा होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का बैंक खाता होना आवश्यक है उन्होंने ग्रामीणों को आधार कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा महतारी वंदन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुनर्वासित युवाओं और महिलाओं को मिला लाभ- शिविर में पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के उपरांत सिलाई मशीन वितरित की गई। वहीं राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को श्रम कार्ड प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र, मत्स्य विभाग द्वारा महिला समूहों को जाल एवं आईस बॉक्स, शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर की चाबी वितरण, यातायात विभाग द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। वहीं बस्तर मुन्ने के तहत बनाए गए राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

जनप्रतिनिधियों ने भी किया ग्रामीणों को जागरूक- शिविर में जिला पंचायत सदस्य  मैथियस कुजूर, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, सदस्य  अनिल नक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत सदस्य  मैथियस कुजूर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित- इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   अमन कुमार झा एसडीएम बीजापुर  जागेश्वर कौशल, सीईओ जनपद पंचायत  हिमांशु साहू सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, दस्तावेज निर्माण और त्वरित समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है, जो ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
सुकमा। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा (टीएल)…
 10 June 2026
कोण्डागांव।  जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं। 15 एकड़ भूमि में खेती…
 10 June 2026
दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क सुरक्षा तथा नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) से संबंधित महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 10 June 2026
रायपुर।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 June 2026
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। निगम…
 10 June 2026
रायपुर।  राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात एक प्रमुख जलापूर्ति पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुख्य मार्ग सहित…
 10 June 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। मंगलवार को…
 10 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडर के संधारण और…
 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
Advt.