कम परीक्षा परिणाम वाले शालाओं की होगी नियमित मॉनिटरिंग : कलेक्टर

Updated on 27-09-2025 02:02 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की जिम्मेदारी, बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों के दायित्व को लेकर गहन चर्चा की गई। उन्होंने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करते हुए शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने विषय एवं कौशल से जुड़ी नई-नई जानकारियां हासिल कर विद्यार्थियों को लाभ पहुँचा सकें। उन्होंने साफ-सफाई, अधोसंरचना, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर ने कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम इस वर्ष कम आया है, वहाँ नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और शिक्षकों को मेहनत कर आगामी सत्र में बेहतर परिणाम देने होंगे। उन्होंने प्रयोगशालाओं में नियमित प्रैक्टिकल कराने और स्मार्ट क्लास-लैब की प्रभावी उपयोगिता पर भी जोर दिया। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में अनावश्यक सामग्री हटाने व मरम्मत कार्यों को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों के आसपास से अतिक्रमण हटाने और बिजली के खंभों को नियमानुसार हटाने व सुरक्षित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाए, जिससे बच्चों में खिलाड़ी भावना विकसित हो और वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग और कमजोर बच्चों पर ध्यान देने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नवोदय, आर्मी स्कूल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों को मार्गदर्शन देना होगा। विद्यालयों में संचालित सभी गतिविधियों को समय-समय पर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों से संबंधित छात्रवृत्ति के सभी प्रकरणों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तायुक्त और पोषक भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन परोसने से पूर्व शिक्षक, अभिभावक या शिक्षा समिति द्वारा भोजन की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि किसी भी स्तर पर समस्या आती है तो उसका समाधान समन्वय और सकारात्मक दृष्टिकोण से किया जाए। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की भी समीक्षा की और विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं एनएमएमएस परीक्षा की तैयारी, एक पेंड मां के नाम, स्वच्छ विद्यालय एवं हरित विद्यालय तथा स्वच्छता पखवाड़ा की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्वनी भारद्वाज, डीएमसी श्री आर के तिवारी, सर्व बीईओ सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.