सकारात्मक कार्यों के लिए रीना ताम्रकार को मिला महिला शक्ति सम्मान

Updated on 21-03-2022 05:47 PM

बिलासपुर महिलाओं के सम्मान तथा स्वाभिमान को समर्पित विश्व संवाद परिषद की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित महिला शक्ति सम्मानों की घोषणा की गई।

विश्व संवाद परिषद का गठन 2019 में भारत सरकार के ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में किया गया है। यह परिषद भारत सरकार के नीति आयोग में भी गैर लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत है जो फुटपाथ पर निवासरत बच्चो की शिक्षा,भोजन स्वास्थ्य आदि सुविधाओं हेतु प्रयासरत हैं।

प्रत्येक वर्ष सामाजिक,स्वास्थ्य,शिक्षा आदि के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जाता है। इस सम्मान हेतु नॉमिनेशन पूर्णत: नि:शुल्क है। इस वर्ष इस सम्मान को प्राप्त करने वाली अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कृतित्व व्यक्तित्व के द्वारा केवल प्रदेश अथवा देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान अर्जित किया है इन्हें यह सम्मान यह प्रदान किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं को महिला शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया है इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ राज्य से इस सम्मान को प्राप्त करने वाली रीना ताम्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी के रूप में स्थानीय डी.पी.विप्र महाविद्यालय में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए ये सतत शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण,महिलाओं के स्वास्थ्य,पोषण,विधिक अधिकारों आदि के लिए विगत कई वर्षों से प्रयासरत हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना के काल में इन्होंने भोजन वितरण,राशन वितरण, हस्त निर्मित मास्क वितरण,सैनिटाइजर वितरण,टीकाकरण आदि हेतु सतत जागरूकता अभियानों को आयोजित कर समाजसेवा के क्षेत्र में नव कीर्तिमान स्थापित किया है। महिलाओं की आंतरिक सुरक्षा हेतु ये अपनी स्वयमसेविकाओं के साथ निरन्तर प्रयासरत रहकर आंतरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारियां नगरीय,ग्रामीण तथा श्रमिक बस्तियों में निवासरत महिलाओं को प्रदान कर रही हैं।

सामाजिक क्षेत्र में विकास एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से किये जा रहे इनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। जिनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इन्हें विश्व संवाद परिषद द्वारा महिला शक्ति सम्मान-2021 प्रदान किया गया है। इस सम्मान में विश्व संवाद परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.श्याम पचौरी तथा चयन समिति में रिटायर्ड आईपीएस आनन्द पचौरी,आलोक दलेला एडवोकेट,चमन गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट,डॉ. श्रद्धा तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.