Reels बनाने वालों पर आने वाली है बड़ी आफत? बीजेपी के इस एमपी ने क्यों की सख्त एक्शन की डिमांड

Updated on 12-12-2025 12:40 PM
जयपुर: राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर घटिया रील्स चल रही हैं। इससे ऐसा लगता है कि हमारे रिश्तों को बदनाम करने की साजिश हो रही है। ऐसा लगता है कि प्लानिंग से कोई हमारे रिश्तों को तार-तार करना चाहता है। चाहे फेसबुक हो या एक्स या इंस्टाग्राम...हर प्लेटफॉर्म पर ऐसी रील्स की भरमार है। उन्होंने कहा कि भाभी को मां का स्थान दिया गया पर रील्स में देवर-भाभी और चाची-भतीजे के रिश्ते को बदनाम किया जा रहा है।

हमारे सामाजिक रिश्ते बदनाम हो रहे- राठौड़

मदन राठौड़ ने कहा कि ऐसे अनचाहे रील्स देखने के लिए बड़े-बच्चों को मजबूर कर रहे हैं। इससे हमारे सामाजिक रिश्ते बदनाम हो रहे हैं। ऐसी घटिया सामग्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे रील्स बनाने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। आईटी एक्ट 2000 और 2025 में इन पर रोक लगाने के लिए प्रावधान हैं लेकिन हमें इन्हें और सख्ती से लागू करना चाहिए।

कौन हैं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन राठौड़ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अध्यक्ष हैं। 2 जुलाई 1954 को जन्मे राठौड़ ने गणित में बी.एससी. की डिग्री हासिल की और 1970 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में कार्य किया। पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे राठौड़ (2003-08, 2013-18) और पिछली बीजेपी सरकार में सरकारी उप मुख्य सचेतक भी थे। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें मजबूत संगठनात्मक पकड़ और राम जन्मभूमि आंदोलन जैसे प्रमुख आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.