फिर महंगे हुए रेडमी के दो स्मार्टफोन

Updated on 23-06-2020 05:25 AM
-रेडमी नोट 9 प्रो मेक्स और रेडमी 8ए डॅयूल है स्मार्टफोन 
नई दिल्ली। पडोसी देश चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रेडमी ने अपने दो पॉप्युलर स्मार्टफोन्स-  रेडमी नोट 9 प्रो मेक्स और  रेडमी 8ए डॅयूल की कीमतों को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत को दूसरी बार और रेडमी 8ए ड्यूल की कीमत को तीसरी बार बढ़ाया है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को कंपनी ने 500 रुपये और रेडमी 8ए ड्यूल को 300 रुपये महंगा किया है। इस प्राइस हाइक के बाद रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये महंगी हो गई है। वहीं, रेडमी 8ए ड्यूल की ऑरिजनल कीमत में 1300 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरियंट को खरीदने के लिए आपको अब 18,499 रुपये देने होंगे। दोनों वेरियंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़त हुई है। फोन के टॉप-एंड वेरियंट यानी कि 8जीबी रैम+128जीबी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अभी भी 19,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। रेडमी 8ए ड्यूल की बात करें तो इसके 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 300 रुपये बढ़कर 8,299 रुपये हो गई है। फटॉग्रफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन 5,020 एमएएच की बैटरी से लैस है और यह 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करता है। फोन के 2जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 8जीबी तक के रैम और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ आइपीएस डिस्प्ले दिया गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
 10 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
 10 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
 10 May 2025
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
 10 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
Advt.