शिक्षकों को भर्ती स्थगित, उम्मीदवार नाराज

Updated on 08-07-2020 07:26 PM
नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों ने विरोध जताया 
भोपाल। मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने से उम्मीदवार नाराज हैं। कई दिनों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने विरोध जताया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को ट्वीट कर दोबारा प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इसको लेकर उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर मुहिम भी छेड़ दी है। सरकारी स्कूलों में 10वीं-12वीं कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2018 से चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय ने चयनित उम्मीदवारों की सूची सालभर बाद जारी की और फरवरी-मार्च में दस्तावेज सत्यापन कराने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक कुछ उम्मीदवार नियमों में बदलाव कराना चाह रहे थे। इसके चलते उन्होंने वाट्सएप ग्रुप पर सदस्यों को प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए संचालनालय में फोन करने पर जोर दिया और कहा कि अधिकारियों को बताएं कि कोरोना वायरस के चलते जिला मुख्यालय पर दस्तावेज सत्यापन कराने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उम्मीदवार देवेंद्र सिंह और सुमित सोलंकी का कहना है कि लोक परिवहन सेवाएं प्रभावित होने के बावजूद लोग शादी-समारोह के लिए अन्य शहरों में आ-जा रहे हैं, वैसे ही दस्तावेज सत्यापन में भी उम्मीदवार जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं। इसके लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। कुछ उम्मीदवार भर्ती नियमों में बदलाव चाहते हैं। उनका तर्क है कि जिन शिक्षकों ने स्कूलों में अतिथि विद्वान बतौर पढ़ाया है और इस बीच बीएड कोर्स पूरा किया, ऐसे लोगों को प्रक्रिया से बाहर किया जाए, क्योंकि पढ़ाने के दौरान वे फुलटाइम कोर्स कैसे कर सकते हैं? वे सवाल उठा रहे हैं ताकि उम्मीदवार कम हो सके। बता दें कि ट्रेन-बस की सेवाएं प्रभावित होने से अन्य शहर नहीं जा सकते हैं। बाद में 4 जुलाई को विभाग ने इसी को आधार बनाकर प्रक्रिया स्थगित कर 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई…
 18 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को कुछ ही मैच पहले एक बड़ा झटका लगा था। गुजरात के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स फील्डिंग के दौरान अचानक चोटिल हो गए थे। इसके बाद फिलिप्स…
 18 April 2025
मुंबई: अभिषेक शर्मा हाल ही में काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाकर अपनी जेब से एक पर्ची निकाली थी। इस पर्ची पर लिखा था कि…
 18 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही भारतीय टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी करने वाला है। इसमें कुछ नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा…
 18 April 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग में आए दिन एक से एक बड़े कारनामे हो रहे हैं। इस लीग में बहुत सी ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिसके चलते इस लीग का…
 18 April 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को शुक्रवार को यहां होने वाले…
 18 April 2025
मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विध्वंसक, लेकिन छोटी पारी खेलने के बद रोहित शर्मा छा गए हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि खराब फॉर्म…
 17 April 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंपायरों को नया काम दिया है। बल्लेबाजी के लिए आने वाले बल्लेबाजों को पहले अपना बैट चेक…
 17 April 2025
नई दिल्ली: भारत के लगभग हर राज्य अपनी टी20 लीग करवाने लगी है। मुंबई की भी टी20 लीग हुआ करती थी लेकिन कोरोना की वजह से बंद होने के बाद यह…
Advt.