जल संसाधन-पीएचई में संविदाकर्मियों की भर्ती:उपयंत्रियों को मिलेगा 50% आरक्षण, जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर नया प्रावधान; अगस्त में निकाला था विज्ञापन

Updated on 01-10-2026 12:29 PM

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर होने के बाद जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उपयंत्री (सब इंजीनियर) पदों की भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर दिया है। अब पात्र संविदा कर्मियों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है। बुधवार को जस्टिस विवेक कुमार सिंह की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

24 संविदा कर्मियों ने दायर की थी याचिका

जबलपुर के आधारताल निवासी राजू यादव सहित 24 संविदा कर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 29 अगस्त 2026 को उपयंत्री पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें पात्र संविदा कर्मियों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का उल्लेख नहीं किया गया था। इसे याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

2023 की संशोधित नीति का दिया हवाला

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नवीन सैनी ने बताया कि राज्य सरकार की वर्ष 2023 की संशोधित नीति के अनुसार पात्र संविदा कर्मियों को सीधी भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना था। इसी आधार पर भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का प्रावधान नहीं होने को चुनौती दी गई। मामले की सुनवाई 30 सितंबर को नियत की गई थी।

विभाग ने जारी किया संशोधन आदेश

मामले की सुनवाई से पहले जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने संशोधन आदेश जारी कर दिया। इसमें उपयंत्री भर्ती में पात्र संविदा कर्मियों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में यह प्रावधान शामिल हो गया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान…
 01 October 2026
नवरात्रि के दौरान शहर में व्यावसायिक (पेड) गरबा आयोजनों और शुल्क लेकर युवक-युवतियों की एंट्री के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। हिंदू जागरण मंच ने ऐसे…
 01 October 2026
उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उपद्रव से…
 01 October 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने वायरल गर्ल की जन्मतिथि बदलने का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा, 'संबंधित व्यक्ति को सुने बिना जन्मतिथि नहीं बदली जा…
 01 October 2026
राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचेंगे। राहुल बिरसा ब्लॉक के जगला गांव में बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है।प्रशासन…
 01 October 2026
डॉक्टर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पेट में कोई बीमारी नहीं मिली। कुछ घंटे बाद एक तांत्रिक ने उसी व्यक्ति के पेट से नींबू के जरिए कांच के टुकड़े, हड्डी और…
 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
Advt.