IDBI बैंक की स्टेक सेल के लिए RBI का अप्रूवल,सरकार के पास

Updated on 18-07-2024 02:34 PM

भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्रीय बजट 2024 से पहले IDBI बैंक के लिए बोली लगाने वालों को 'फिट एंड प्रॉपर' अप्रूवल दे दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में ये दावा किया गया है। अप्रूवल की खबरों के बाद IDBI का शेयर करीब 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने मई 2021 में IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की शुरुआत की थी। तब से, केंद्र RBI से हरी झंडी का इंतजार कर रहा था। RBI ये आंकलन कर रहा था कि बोली लगाने वाले 'फिट और प्रॉपर' नॉर्म्स को पूरा करते हैं या नहीं।

IDBI के शेयर में करीब 5% की तेजी
रिजर्व बैंक के अप्रूवल के बाद आज IDBI के शेयर में करीब 5% की तेजी है। ये 92 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते एक साल में इसके शेयर में 60% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं इस साल IDBI बैंक का शेयर 36% से ज्यादा चढ़ा है।

सरकार के पास IDBI की 45.48% हिस्सेदारी
वर्तमान में, सरकार के पास IDBI की 45.48% हिस्सेदारी है। वहीं जीवन बीमा दिग्गज एलआईसी 49.24% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरधारक है। दोनों ने संयुक्त रूप से IDBI में 60.7% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

भारत में 12 सरकारी बैंक 60% कंट्रोल करते हैं
वर्तमान में, भारत में 12 सरकारी बैंक हैं जो कुल मिलाकर बैंकिंग सिस्टम की कुल संपत्ति का लगभग 60% कंट्रोल करते हैं। वादों के बावजूद, केंद्र सरकार ने इन संस्थाओं में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री 2024 के लोकसभा चुनावों तक के लिए स्थगित कर दी थी।

सीतारमण ने कहा था- दो बैंकों का निजीकरण करेंगे
2020 के बजट में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कम से कम दो बैंकों और एक बीमा कंपनी के निजीकरण के सरकार के इरादे की घोषणा की थी। हालांकि, यह योजना अभी तक इम्प्लीमेंट नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.