रेमंड ग्रुप के सीएमडी गौतम सिंघानिया मालदीव में बोट हादसे में घायल, मुंबई में चल रहा है इलाज

Updated on 21-03-2026 03:13 PM
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में से एक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया आज मालदीव में एक हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। मालदीव के फेलिधू इलाके में उनकी स्पीडबोट पलट गई। उसमें सिंघानिया समेत सात लोग सवार थे। सिंघानिया को तुरंत रेस्क्यू करके मुंबई एयरलिफ्ट किया गया और उनका शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में दो भारतीय मिसिंग हैं जिन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इनमें रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं।

गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में गौतम सिंघानिया मामूली रूप से घायल हो गए। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच मालदीव से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पीडबोट में पांच भारतीय पुरुष और रूस तथा यूके की एक-एक महिला सवार थी। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण पांच लोग समुद्र में बह गए थे। इसमें रूसी महिला और चार भारतीय पुरुष शामिल थे। हादसे में मिसिंग लोगों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। उन्हें खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.