रवि किशन को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, कहा-गोरखनाथ बाबा के आशीर्वाद से संभव हुआ

Updated on 03-11-2025 02:19 PM
भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवा चुके और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें 2025 के 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। हाल ही में फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने के बाद यह उनके लिए दोहरी खुशी का मौका है। गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन को 33 वर्षों के लंबे फिल्मी संघर्ष और समर्पण का फल उन्हें लगातार मिल रहा है।

शनिवार, 1 नवंबर की रात बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (लापता लेडीज) के लिए रवि किशन को 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2025' से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, तो उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग फोन और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने लगे, वहीं कई समर्थक उनके गोरखपुर आवास पर पहुंचकर मिठाइयां बांटने लगे।

भावुक हुए रवि किशन

फिल्म फेयर अवॉर्ड मिलने पर रवि किशन ने कहा था कि यह उनकी 33 साल की तपस्या का परिणाम है। अब दादा साहब फाल्के सम्मान मिलने के बाद उन्होंने भावुक होकर कहा कि 'यह सब मेरे माता-पिता, समर्थकों और गुरु गोरखनाथ बाबा के आशीर्वाद से संभव हुआ है। मुझे प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से मिलती है।'

19 की उम्र में एक्टर बनने निकले थे रवि किशन

रवि किशन के जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने बताया कि यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रवि किशन ने अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। बता दें कि जौनपुर जिले के केराकत गांव में जन्मे रवि किशन ने 19 वर्ष की उम्र में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अब तक भोजपुरी, हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया है।

दोनो अवॉर्ड्स में क्या अंतर

बता दें कि दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, भारत सरकार की तरफ से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन फिल्म समारोह निदेशालय के माध्यम से प्रदान किया जाता है। वहीं, दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (DPIFF) पुरस्कार एक निजी संस्था, दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.