सुशासन तिहार में बना राशन कार्ड, सूरज बाई के परिवार को मिली बड़ी राहत

Updated on 08-06-2026 02:37 PM

अम्बिकापुर।  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामगाला निवासी सूरज बाई के परिवार को भी इस अभियान के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के दौरान उनकी समस्या का समाधान हो गया और उनका राशन कार्ड बन गया।

सूरज बाई ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनके परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पाता था। ऐसे में उन्हें बाजार से राशन खरीदना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। उन्होंने कहा कि कई बार राशन कार्ड बनवाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी न किसी कारण से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

सुशासन तिहार के दौरान जब उनकी समस्या दर्ज की गई, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और उनका राशन कार्ड बन गया। राशन कार्ड बनने के बाद अब उनका परिवार शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा तथा उन्हें निर्धारित मात्रा में निःशुल्क चावल उपलब्ध होगा।

सूरज बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राशन कार्ड बनने से उनके परिवार की एक बड़ी चिंता दूर हो गई है। अब उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और परिवार के मासिक खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान हुआ है।

उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल साबित हो रही है। इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सूरज बाई ने अपनी समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.