रश्मिका मंदाना ने की विक्की कौशल की तारीफ, बोलीं- रणबीर को नॉनसेंस बिल्कुल पसंद नहीं
Updated on
12-02-2025 02:20 PM
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका के पैर में फ्रैक्चर हो गया, इसके बाद भी वे फिल्म प्रमोशन में दिखाई दे रही हैं। रश्मिका ने रणबीर कपूर, अल्लू अर्जुन और विक्की कौशल को लेकर अपनी राय दी है।
अल्लू अर्जुन को लेकर बोलीं रश्मिका
गल्फ इंडिया से बातचीत के दौरान रश्मिका ने कहा, उन्होंने कई सारे शानदार सितारों के साथ काम किया है। तीनों ही अभिनेता बेहद शानदार अभिनय करते हैं, साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी हैं। रश्मिका ने अल्लू अर्जुन को लेकर कहा कि उनके साथ वाइब भी मैच होती है। वे बहुत एनर्जी के साथ काम करते हैं।
रणबीर को नहीं पसंद नॉनसेंस चीजें
रश्मिका ने कहा, रणबीर के साथ काम अच्छा होता है। हम दोनों को ही नॉनसेंस चीजें नहीं पसंद हैं। हम अपने कैरेक्टर पर ध्यान देते हैं। हम इसके अलावा किसी और चीज पर बात नहीं करते हैं।
विक्की कौशल के लिए बोलीं रश्मिका
विक्की कौशल के लिए रश्मिका ने कहा कि वे बहुत अच्छे हैं। सेट पर हर दिन मजेदार होता है। मुझे नहीं लगता कि उनके जैसा इंसान कहीं और मिलेगा। वे बहुत शानदार हैं और मैं उनके साथ काम करके बहुत ही खुश हूं।
एनिमल और छावा के अंतर पर की बात
रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'एनिमल' और 'छावा' के अंतर पर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों की कहानी बहुत अलग है। रश्मिका ने कहा कि वे दोनों ही फिल्मों का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'छावा' बॉक्स ऑफिस पर 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, दिव्या दत्ता जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है।
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…