रणदीप हुड्डा को 'हाईवे' में किया साइडलाइन! कहा- रणबीर से प्रमोशन करवाया, मुझे सपोर्ट मिलता तो करियर कुछ और होता
Updated on
14-04-2025 04:30 PM
इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' के लीड एक्टर रणदीप हुड्डा प्रमोशनल इवेंट्स का हिस्सा नहीं थे। सभी को आश्चर्य हुआ जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और इम्तियाज अली के साथ मिलकर फिल्म का प्रचार किया। हाल ही में एक पॉडकास्ट में रणदीप ने प्री-रिलीज़ इवेंट्स का हिस्सा न होने पर रिएक्ट किया है और खुद को साइडलाइन करने के बारे में भी बात की है।
शुभांकर मिश्रा के साथ उनके यूट्यूब पॉडकास्ट पर बातचीत में रणदीप हुड्डा ने कहा कि उन्हें 'हाईवे' के प्रमोशन से बाहर रखे जाने पर बुरा लगा। एक्टर ने शेयर किया, 'ये पता नहीं क्यों हुई थी। इसका बुरा मुझे भी लगा था क्योंकि अगर उस वक्त मुझे और सहारा मिलता तो शायद मेरी लाइफ थोड़ी और आसान होती, करियर आसान हो जाता। मैंने भी वो देखा और मुझे भी समझ नहीं आया रणबीर कपूर का इस फिल्म से क्या लेना देना। शायद वहीं से उनका अफेयर शुरू हुआ और मैं उन दोनों को मुबारकबाद देता हूं।'
रणदीप हुड्डा को बुरी लगी वो बात
उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी भी प्रमोशन में नहीं था। आखिरी के दिनों में शायद जब ट्रैक्शन नहीं पकड़ रहा था, मुझे भी लेके गए एक-दो जगह। शायद शुरू से उनकी रणनीति यही थी कि वो आलिया भट्ट के आसपास प्रमोशन करेंगे और वो पिक्चर भी थोड़ी सी महिला शोषण पर थी तो शायद उसको आगे रखा था। जब पिक्चर लोगों तक पहुंची तो उन्हें एहसास हुआ कि अगर महावीर भाटी नहीं है तो और वैसा रोल मैं ना करता तो शायद वो पिक्चर वैसी पकड़ती नहीं।'
इम्तियाज अली के साथ रणदीप हुड्डा की फिल्म
'हाईवे' के बाद, रणदीप हुड्डा और इम्तियाज अली ने 'लव आज कल' (2020) में साथ काम किया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान भी थे।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…