'राणा नायडू सीजन 2' टीजर: शांत समंदर जैसे खूंखार राणा दग्गुबाती की धमाकेदार वापसी, अर्जुन रामपाल लग रहे खतरनाक
Updated on
22-05-2025 02:24 PM
राणा नायडू लौट आया है। पहली नजर में जहां वह शांत दिख रहा है, बीवी नैना के साथ सुकून के पल बिता रहा है। लेकिन अगले ही पल वह आंधी बनकर दुश्मनों पर टूट पड़ा है। राणा दग्गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला स्टाररर सुपरहिट वेब सीरीज 'राणा नायडू' के सीजन 2 का टीजर ऐसा ही है। 1 मिनट 21 सेकेंड के टीजर में हमें खतरनाक और खूंखार एक्शन की झलक मिलती है। हड्डियां टूट रही हैं, गोलियां दागी जा रही हैं। और सबसे खास, अर्जुन रामपाल की जबरदस्त एंट्री दिख रही है।
एक दिन पहले करण अंशुमान, सुपर्णा वर्मा और अभय चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी 'राणा नायडू सीजन 2' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था। तब OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने इसकी घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'जब बात परिवार की हो, राणा हर लाइन क्रॉस करेगा।' अब टीजर देखकर यह बात सच होती दिख रही है।
'राणा नायडू 2' के टीजर में क्या है
'राणा नायडू सीजन 2' के टीजर की शुरुआत एक विमान के अंदर होती है। नैना यानी सुरवीन चावला अपने पति राणा (राणा दग्गुबाती) से कहती है कि वह बीते कुछ दिनों से बदला-बदला सा लग रहा है। वह रेगुलर पति की तरह शांत और सामान्य जिंदगी जी रहा है। नैना कहती है कि अब घर पहुंचकर 'डैड' वाली चीजें करो। बच्चे खुश होंगे और मैं भी। बस इसी पल से टीजर का फ्लेवर और कलेवर दोनों बदल जाता है।
'राणा नायडू सीजन 2' कास्ट
दो साल पहले 2023 में 'राणा नायडू' का पहला सीजन रिलीज हुआ था। तब शो के कंटेंट और बाप-बेटे के अजीब से रिश्ते पर बनी इस सीरीज की खूब सराहना भी हुई थी और आलोचना भी। अब नए सीजन को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। खासकर अर्जुन रामपाल की एंट्री को लेकर, जो शो में नया मसालेदार तड़का का काम करने वाले हैं। 'राणा नायडू 2' में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, सुरवीन चावला और अर्जुन रामपाल के साथ कीर्ति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया भी दिखेंगे।
OTT पर कब और कहां देखें 'राणा नायडू सीजन 2'
इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'राणा नायडू सीजन 2' का टीजर धमाकेदार है। एक्शन सीन्स बढ़िया लग रहे हैं। राणा दग्गुबाती का टेंशन वाला लुक जम रहा है। अर्जुन रामपाल एक राजनेता और गुंडागर्दी वाले अंदाज में जम रहे हैं। टीजर में राणा के पिता नागा के रोल में वेंकटेश के हिस्से भी भरदम एक्शन है। OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 'राणा नायडू सीजन 2' अगले महीने 13 जून 2025 को रिलीज होने वाला है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…