चंपाई की जगह रामदास ने ली मंत्री पद की शपथ:झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई

Updated on 30-08-2024 01:30 PM

चंपाई सोरेन की जगह पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पहले से सौंप रखी है। रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

चंपाई के बाद रामदास क्यों

JMM कोल्हान में खुद को कमजोर नहीं करना चाहती यही वजह है कि चंपाई के बाद कोल्हान से ही एक मजबूत लीडर को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। रामदास पुराने नेता है, वह झारखंड आंदोलन से भी जुड़े हैं। ऐसे में चंपाई के भाजपा में जाने से कोल्हान में रामदास पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इसी रणनीति के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले में पार्टी में इनसे सीनियर नेता कोई दूसरा नहीं है।

आदिवासी समाज में इनकी मजबूत पहचान है। रामदास शिबू सोरेन और चंपई सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे। आंदोलन के दौरान उनपर कई मामले दर्ज हुए।

चंपाई पर क्या बोले रामदास

शपथ लेने से पहले रामदास सोरेन ने कहा, 'मैंने कभी पद के लिए अपनी तरफ से दावा नहीं किया। पार्टी ने हमेशा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी उसे ईमानदारी से निभाता रहा इस पद को भी उसी तरह निभाऊंगा। हमारी लड़ाई जल, जंगल और जमीन की थी और उसी की रहेगी।'

चंपाई के संबंध में उन्होंने कहा, 'वो एक बड़े नेता है, हमने झारखंड आंदोलन के समय काफी समय साथ में बिताया है। पार्टी ने उन्हें शुरू से पूरा सम्मान दिया, इसमें कोई दो राय नहीं है. वे छह बार विधायक रहे, तीन बार मंत्री रहे और उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी भी सौंपी गई। उन्होंने जो कदम उठाया है इस पर उन्हें एक बार सोचना चाहिए था।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.