राम कपूर ने बताया 3 साल में पैसे डबल करने का तरीका, बोले- आपके पास इतना पैसा होगा कि सोच भी नहीं सकते

Updated on 03-07-2025 01:29 PM
राम कपूर इस वक्त अपनी नई सीरीज 'मिस्त्री' को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन के दौरान किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स के कारण भी वह सुर्खियों में रहे। राम कपूर टीवी के पॉपुलर और महंगे स्टार्स में से एक रहे हैं। आज वह टीवी के अमीर स्टार्स में गिने जाते हैं। राम कपूर की नेट वर्थ 135 करोड़ रुपये बताई जाती है। राम कपूर ने हाल ही बताया था कि उनके पास इतना पैसा है कि आने वाली पीढ़ियां बैठकर खा सकती हैं। अब उन्होंने बताया है कि वह कैसे दिन-ब-दिन अमीर होते चले गए।

राम कपूर हाल ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आए। इसमें उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी के अलावा इन्वेस्टमेंट के बारे में बात की। साथ ही बताया कि कैसे तीन साल में पैसे डबल किए जा सकते हैं। राम कपूर ने कहा कि बैंक में पड़ा पैसा एकदम 'डेड मनी' है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सही वक्त पर सही इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है।

राम कपूर बोले- मर्जी से 6 महीने काम करता हूं और बाकी टाइम कुछ नहीं

राम कपूर से जब पूछा गया कि करोड़ों का साम्राज्य, करोड़ों की कारें, घर और बिजनेस के बावजूद वह काम क्यों कर रहे हैं, तो बोले, 'अपने करियर की शुरुआत में, मैंने पैसों के लिए कड़ी मेहनत की। एक बार जब मैंने पैसे कमा लिए, तो मैंने काम करना शुरू कर दिया क्योंकि मुझे इसमें मजा आता है। आजकल, मैं तभी काम करता हूं, जब मैं चाहता हूं, नहीं तो, लगातार छह महीने तक, मैं कुछ नहीं करता।'

6 महीने अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट संभालते हैं राम कपूर

राम कपूर ने आगे बताया, 'इस दौरान, मैं अपने इन्वेस्टमेंट और प्रॉपर्टीज पर काम करता हूं। दुबई में मेरी प्रॉपर्टी है...इन्वेस्टमेंट भी आपको अमीर बनाता है। जब आप पैसे कमाना शुरू करते हैं, और आप इसके बारे में समझदार होते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि उस पैसे का क्या करना है। यह महत्वपूर्ण है।'

'हर 3 साल में पैसे डबल, बस सही दिमाग हो या...'

राम कपूर ने फिर कहा, 'अगर आप सही इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपके पास इतना पैसा होगा कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। आपके पास सही दिमाग होना चाहिए, या आपको सही सलाह देने वाले लोग होने चाहिए। पैसा कमाना सिर्फ पहला चरण है। दूसरा चरण यह है कि आप उस पैसे का क्या करते हैं। बैंक में रखा पैसा बेकार पैसा है, आपको पता होना चाहिए कि उसका क्या करना है। अगर आपको पता है कि उसका क्या करना है, तो आप हर तीन साल में अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं।'

राम कपूर का करोड़ों का कार कलेक्शन

राम कपूर के कार कलेक्शन की बात करें, तो उनके पास करोड़ों की कई कारें हैं। इनमें तीन करोड़ की Mercedes-AMG G63 से लेकर पोर्श 911 टर्बो S भी है, जो 4 करोड़ से ज्यादा की है। राम कपूर ने हाल ही 5 करोड़ की लग्जरी एसयूवी खरीदी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.