रकुल प्रीत सिंह ने किया गणपति बप्पा का अनादर! यूजर्स झाड़ते हुए बोले- किसी ने सिखाया नहीं क्या?, जानें पूरा मामला

Updated on 08-09-2024 03:49 PM
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। अपनी शादी से पहले दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। बतौर पति-पत्नी इस साल उन्होंने पहली बार साथ मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई। अपनी एक्साइटमेंट को लेकर रकुल ने पैप्स (पपाराजी) से बात की, लेकिन इस दौरान उसे एक गलती हो गई, जो लोगों ने पकड़ ली और फिर उनकी खूब थू-थू हुई।

Rakul Preet Singh और उनके पति Jackky Bhagnani गणेश चतुर्थी के अवसर पर पपाराजी को मिठाई बांटते हुए देखे गए। उनसे बात करते हुए रकुल ने कहा कि यह पहली बार है, जब वह जैकी के साथ गणपति चतुर्थी मना रही हैं।

33 साल की रकुल कहती हैं, 'ये मेरे लिए पहले गणपति है। मैंने इससे पहले कभी गणपति नहीं रखा है। जैकी की मां ने सारी तैयारी की। मैंने उनसे सीखा है कि कैसे गणपति रखा जाता है।' यह बात नेटिजन्स को पसंद नहीं आई और लोगों ने भगवान गणेश का अनादर करने के लिए एक्ट्रेस की आलोचना करना शुरू कर दिया। उन्हें झाड़ते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रखा नहीं जाता बेवकूफ औरत... रखे जाते हैं बोल... ये क्या नहीं सिखाया किसी ने तुझे।' दूसरे ने लिखा, 'गणपति रखा नहीं जाता है, विराजमान किए जाते हैं।'

रकुल की ये बात भी यूजर्स को नहीं आई पसंद


कुछ लोगों को ये बात भी पसंद नहीं आई कि रकुल ने पति जैकी की मां को मां या फिर सासु मां कहकर नहीं, बल्कि 'इनकी मॉम' कहकर बुलाया। एक ने लिखा, 'जैकी की मॉम आपकी भी कुछ लगती हैं मैडम जी... मॉम या सासू मां बोल सकती हैं।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'इसकी मॉम, आपकी सास या मॉम भी बोल सकती थीं दीदी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.