'राजपाल यादव ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की', सपोर्ट में उतरे प्रियदर्शन बोले- मैंने फीस बढ़ा दी

Updated on 14-02-2026 04:14 PM
एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जो वह एक कंपनी को चुका नहीं पाए। इसलिए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा। हालांकि अब फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक हस्तियां उनको आर्थिक मदद पहुंचा रही हैं। इसमें सलमान खान, सोनू सूद जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। इसमें एक नाम प्रियदर्शन का भी जुड़ गया है, जिनके साथ एक्टर ने 'मलामाल वीकली', 'भागम भाग', 'चुप चुप के', 'दे दाना दन' जैसी फिल्मों में काम किया है।

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने 'मिड-डे' से बातचीत में बताया कि राजपाल यादव की आर्थिक तंगी को देखते हुए उन्होंने उनकी फिल्म में फीस बढ़ा दी है। साथ ही वह उनकी हर तरह से मदद करने की भी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं उनको 20 सालों से ज्यादा वक्त से जानता हूं। मैंने उनको सबसे पहले जंगल में देखा था। और उनकी परफॉर्मेंस देखकर मैं सरप्राइज्ड था। मेरी उनके साथ पहली फिल्म मालामाल वीकली थी। और उसके बाद उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया। मैंने प्रोड्यूसर्स (जुबली फिल्म्स) को कहा कि वह राजपाल यादव को उनकी परिस्थिति को देखते हुए अगली फिल्म में उनके चार्जेस से ज्यादा भुगतान करें। हम उनको बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स भी मान गए। वह मेरी फिल्म में विलन बने हैं।'

प्रियदर्शन ने बताया राजपाल की कास्टिंग की वजह

फिल्ममेकर ने बताया कि वह एक्टर के कोर्ट केस के बारे में जानते थे। उन्हंने कहा, 'मैं उनकी परेशानियों के बारे में जानता था। इसलिए मैं राजपाल को हर फिल्म में साइन करता रहता था। मैं उनको एड फिल्म्स करने के लिए भी कहता था। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की। वरना राजपाल अच्छा इंसान है।'

राजपाल यादव ने कहा था- कोई दोस्त नहीं

राजपाल यादव ने तिहाड़ में सरेंडर करने से पहले कहा था कि उनका कोई दोस्त नहीं है। 'न्यूजएक्स' के मुताबिक, एक्टर ने कहा था, 'सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय नहीं दिखता। सर यहां हम सब अकेले हैं। मेरा कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुसीबत से अकेले ही लड़ना होगा।' उनके जेल जाते ही सोनू सूद ने एक्टर की मदद के लिए सबसे अपील की और उसके बाद उनके पास राशि जमा होने लगी। वकील ने बताया था कि 9 करोड़ में से 2.5 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं। लेकिन भाई ने कहा कि उन्हें किसी की रकम नहीं मिली थी। फिलहाल वह जेल में हैं और 16 फरवरी को सुनवाई होगी।

राजपाल यादव ने लिए थे 5 करोड़ रुपये

बता दें कि साल 2010 में बतौर डायरेक्टर राजपाल यादव ने फिल्म 'अता पता लापता' बनाने का फैसला किया। इसके लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल की कंपनी ने 5 करोड़ रुपये दिए। जो डूब गए क्योंकि फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद उन्होंने जब अपने पैसे मांगे तो एक्टर ने कई चेक दिए, जो कि हर बार बाउंस हो गए। मामला कोर्ट पहुंचा और एक्टर को 2018 में 6 महीने की जेल भी हुई लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गए। लेकिन रकम चुका नहीं सके। जिसके कर्ज बढ़ता गया और वह 9 करोड़ रुपये हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.