राजिम मेला 1 फरवरी से 15 फरवरी तक

Updated on 09-12-2025 12:21 PM

राजिम ।  राजिम में माघी पूर्णिमा के अवसर पर 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी तक मेला लगेगा। नवीन मेला मैदान में लगने वाले कुंभ कल्प मेले का विधायक रोहित साहू ने निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल राजिम के नवीन मेला मैदान में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का सोमवार को पूरे दिन विधायक रोहित साहू ने मैदान से लेकर पैदल चलते हुए नदी के बीच निर्माणाधीन गंगा घाट का गहन निरीक्षण किया।

विधायक साहू ने अफसरों को किया निर्देशित

इस दौरान पूरे निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और बहुत ही शानदार बनाने के लिए अफसरों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया। विधायक श्री साहू मेला क्षेत्र में फोरलेन और टू लेन सड़क बनाए जाने को लेकर अफसरों से चर्चा की। गंगा घाट से रावणभांठा मार्ग के कायाकल्प को लेकर विधायक श्री साहू गंभीर दिखे, उन्होंने स्थल निरीक्षण किया।

जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रवेश द्वार, गंगा घाट, राजिम ब्रिज से चौबेबांधा ब्रिज तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण तथा कंट्रोल रूम जैसे अहम कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया।

श्रद्धालुओं- पर्यटकों को सुविधाओं का लाभ मिल सके

निरीक्षण के दौरान विधायक रोहित साहू ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि, सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों एवं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शीघ्र ही इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। कहा कि नवीन मेला मैदान राजिम की पहचान को और अधिक भव्य स्वरूप देगा तथा यहां आधुनिक सुविधाओं का विकास क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

विधायक साहू ने बताया कि, यहां बनने वाला भव्य प्रवेश द्वार मेला स्थल की सुंदरता और गरिमा का प्रतीक बनेगा। वहीं गंगा घाट का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्नान स्थल उपलब्ध कराएगा।

यातायात व्यवस्था होगी मजबूत

इसके अलावा कंट्रोल रूम के निर्माण से आगामी मेले, धार्मिक आयोजनों और भीड़ प्रबंधन सहित संपूर्ण व्यवस्थाओं के संचालन में सहायता मिलेगी। राजिम ब्रिज से चौबेबांधा ब्रिज तक बनने वाली फोरलेन सड़क से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे मेला, पर्व-त्योहार और कुंभ कल्प जैसे बड़े आयोजनों के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.