राजेश अग्रवाल ने करीबी को निज सचिव बनाने पत्र लिखा:सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकार किया

Updated on 10-11-2025 12:27 PM
सरगुजा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने करीबी सहयोगी तबरेज आलम को निज सचिव बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है। विभाग ने तबरेज आलम की शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होने के कारण निज सचिव बनाने से इनकार कर दिया।

अवर सचिव का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर तंज सका है। कांग्रेस का कहना है कि डिग्रीधारी युवा सड़कों पर हैं और भाजपा सरकार आठवीं पास को संविदा में रखकर सुशासन का ढोल पीट रही है।

29 अक्टूबर को मंत्री जारी किया गया पत्र

अंबिकापुर विधायक और मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने करीबी तबरेज आलम को निज सचिव बनाने के लिए सामान्य प्रशासन मंत्रालय को पत्र भेजा था। विभाग ने तबरेज आलम आलम की शिक्षा की जानकारी एकत्र की। तबरेज आलम आठवीं पास हैं। इस कारण विभाग के अवर सचिव मनराखन भौर्य ने 29 अक्टूबर को मंत्री राजेश अग्रवाल को पत्र जारी कर तबरेज आलम की नियुक्ति से इनकार कर दिया।

12 वीं पास है न्यूनतम योग्यता

सामान्य प्रशासन के अवर सचिव मनराखन भौर्य ने मंत्री राजेश अग्रवाल को पत्र जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम 2012 के अनुसार सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के निम्नतम पद के लिए न्यूनतम योग्यता हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण निर्धारित है। तबरेज आलम की इस पद पर नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हता नहीं है। इस कारण उनकी नियुक्ति नहीं की जा सकती।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटर, कांग्रेस का तंज

मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सचिव की नियुक्ति का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

कांग्रेस ने पोस्ट में लिखा है-

" भाजपा के वादों का सच खोखले दावे, टूटी उम्मीदें! भाजपा ने वादा किया था 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का, लेकिन युवाओं को आज भी रोजगार नहीं मिला, सिर्फ़ वादों की लोरी सुनने को मिली। वादा किया था सभी संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने का, पर वर्षों बीत गए और संविदा कर्मचारी अब भी अस्थिरता और अन्याय झेल रहे हैं।

वादा किया था 58 हजार शिक्षकों की भर्ती का, लेकिन न भर्ती हुई न स्कूल बचे उल्टा कई स्कूलों पर ताला लग गया। भाजपा सरकार के पास न सड़क बनाने का पैसा है, न विकास का विज़न, लेकिन उपमुख्यमंत्री की तेरहवीं में 97 लाख रुपए खर्च करने की ताकत ज़रूर है। विडंबना देखिए डिग्रीधारी युवा सड़कों पर हैं..." और भाजपा सरकार आठवीं पास को संविदा पर रखकर “सुशासन” का ढोल पीट रही है!"

कांग्रेस प्रवक्ता ने भी कसा तंज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दावे के विपरीत तबरेज आलम को निज सहायक के पद पर नियुक्ति नहीं मिल सकी है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी मामले में तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है कि भाजपाई मंत्री जी आठवीं पास तबरेज आलम को ही क्यों निज सहायक बनाना चाहते हैं? हालांकि, मंत्रालय का पत्र 10 दिनों से अधिक पुराना है, लेकिन यह सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.