छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: हल्की बारिश से राहत, अब बढ़ेगी गर्मी

Updated on 09-04-2026 01:04 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भीषण गर्मी के बीच हो रही हल्की बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग स्थिर रहा। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में राजनांदगांव में सर्वाधिक 38.5°C तापमान दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.5°C रहा। मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-दक्षिण द्रोणिका सक्रिय है, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि 9 अप्रैल के बाद मेघगर्जन की गतिविधियां कम होंगी और मौसम शुष्क होने के साथ गर्मी में इजाफा होगा। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 38°C रहने का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.