मध्यप्रदेश, उत्तप्रदेश और राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का मौसम पूर्वानुमान

Updated on 11-09-2024 04:43 PM

 इंदौर।  दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मानसून के सक्रिय हो जाने से मैदानी क्षेत्रों और पहाड़ों पर जमकर बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के बाद 11-14 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है।


पश्चिम मध्यप्रदेश में 11 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तो कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। विदर्भ में भी बुधवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दक्षिण उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


वहीं, लगातार हो रही वर्षा से छत्तीसगढ़ के बस्तर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां इंद्रावती और सबरी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। इंद्रावती-गोदावरी नदी संगम के पास 40 से अधिक गांव पानी से टापू बन गए हैं।


मध्यप्रदेश के 8 जिलों में रेड अलर्ट


मौसम विभाग ने बुधवार को मध्यप्रदेश के आठ जिलों में अगले 24 घंटों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 8 जिलों में 204 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है, जिसमें गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा शामिल है।


IMD भोपाल के मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने कहा कि उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 12 घंटों में यह तीव्र होकर एक अवसाद में परिवर्तित हो जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में दमोह में सर्वाधिक 215 मिमी बारिश हुई। उसके बाद जबलपुर में 190 मिमी और नरसिंहपुर में 178 मिमी बरसात दर्ज की गई।


बारिश के कारण राजमार्ग हुए प्रभावित


बीजापुर को तेलंगाना से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-163 में रामपुरम और महाराष्ट्र के निजामाबाद को जोड़ने वाले NH-63 में सोमनपल्ली में पुल से ऊपर बानी बहने के कारण दोनों प्रदेशों से रोड़ संपर्क दो दिनों से बंद है।


वहीं, सबरी नदी की पानी सुकमा जिले के NH-30 पर भर गया है। इस कारण आंध्रप्रदेश का छत्तीसगढ़ से संपर्क प्रभावित हो गया है। भद्राचलम में गोदावरी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।


राहत शिविर खोले गए


कोंटा में सबरी नदी का जलस्तर मंगलवार शाम को 16 मीटर के पार चला गया था। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए राहत शिविर खोल दिए हैं। इधर, जगलदपुर में इंद्रवती नदी खतरे के निशान 8.30 मीटर के पार बह रही है।


राजस्थान के 10 जिलो में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने राजस्थान के दस जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में अब तक सामान्य से 58% अधिक बरसात हो चुकी है। वहीं, अधिकांश शहरों में मंगलवार को तेज बारिश हुई।


अजमेर जिले में बरसात के कारण जीवन अस्त-व्यस्त है। यहां बाढ़ के हालात पैदा होने के बाद सेना ने मोर्चा संभाला। निचले इलाकों में रह रह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। माही सागर बांध के 10 गेट खोले गए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.