भोपाल-उज्जैन में बारिश, बैतूल में दीवार गिरी, युवक की मौत

Updated on 30-07-2026 01:33 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान गंज थाना इलाके में रेलवे की बाउंड्री वॉल, इससे सटकर बनी झोपड़ी पर गिर गई। झोपड़ी में सो रहे 27 वर्षीय मजदूर राहुल उइके की मौत हो गई। उसका साथी शनि सिंह घायल है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में छिंदवाड़ा के हर्रई में करीब 6 इंच बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी में 5 इंच, बैतूल के भैंसदेही में 4 इंच से ज्यादा पानी गिरा। बैतूल के सभी स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। छिंदवाड़ा के तामिया, नरसिंहपुर के गाडरवारा, देवास के खातेगांव, शिवपुरी के पोहरी में भी तेज पानी गिरा।

इसी तरह भिंड में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा 50 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। नर्मदापुरम, सीहोर, इंदौर, रायसेन, दतिया, बड़वानी, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, उमरिया, सागर, पन्ना, छिंदवाड़ा और सीधी में भी तेज आंधी चली।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को उज्जैन, सागर समेत प्रदेश के 17 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। राजधानी के आवासीय इलाकों में अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक दुकानों पर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अरेरा कालोनी और रोहित नगर के 429 व्यापारियों…
Advt.