केंद्री में बनेगा रेलवे का कोचिंग डिपो

Updated on 08-05-2024 05:19 PM

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे के रायपुर मंडल की ट्रेनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने रेलवे ने केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी की है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के मुख्य स्टेशन में मंडल की गाड़ियों को खड़ी करने और साफ-सफाई के लिए जगह नहीं है। वर्तमान में ट्रेनों का मरम्मत व रखरखाव दुर्ग और बिलासपुर डिपो में होता है। इसके अलावा मंडल की कुछ गाड़ियां दुर्ग से रायपुर आती हैं। मंडल में कोचिंग डिपो बनाने को लेकर लंबे समय से जगह की तलाश हो रही है। इसलिए केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी चल रही है। भविष्य में यहीं से मंडल की ट्रेन मुख्य स्टेशन के लिए रवाना होगी। नवा रायपुर के केंद्री में स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि अभनपुर और नया रायपुर व मुक्तांगन स्टेशन में कार्य जारी है। नवा रायपुर से धमतरी के बीच छोटी रेल लाइन पर बड़ी पटरी बिछाने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। रेलवे मंडल के अधिकारियों के मुताबिक रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली गरीब रथ और सिकंदराबाद एक्सप्रेस रायपुर मंडल की ट्रेन है। वर्तमान में ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही प्लेटफार्म में ही सफाई होती और पानी भरकर रवाना किया जाता है। कोचिंग डिपो बनाने के बाद मंडल की इन ट्रेनों की सफाई और बेहतर होने लगेगी।

इसके अलावा केंद्री में डिपो बनने से मंडल की जो ट्रेन दुर्ग से रायपुर आती है, वह सीधे केंद्री स्टेशन जाएगी। दुर्ग से रायपुर आने में ट्रेनों को 45 मिनट का समय लगता है, जबकि केंद्री से रायपुर आने में 20 से 25 मिनट लगेगा। केंद्री से ट्रेन रवाना होगी, तो उस रूट के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में नवा रायपुर रूट में लोकल ट्रेन चलाने की योजना पर रेलवे प्रबंधन काम कर रहा है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग डिपो बनाने को लेकर तैयारी चल रही है। प्रस्ताव बनाकर जोन मुख्यालय भेजा गया है, वहां से मंजूरी मिलने के बाद तेजी से काम किए जाएंगे। नवा रायपुर में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर करीब दो साल और लग सकता है। यहां 50 प्रतिशत ही स्टेशन का निर्माण कार्य हुआ है। वहीं नवा रायपुर समेत तीन अन्य स्टेशनों का निर्माण कार्य 2020 तक एनआरडीए को पूरा कर रेलवे को देना था, लेकिन फंड की कमी और एजेंसी की लेटलतीफी के कारण यह प्रोजेक्ट हर साल पिछड़ता गया। केंद्री का रेलवे स्टेशन रेलवे को करना था, जिसे रेलवे ने पूरा कर लिया है। अब धमतरी तक पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.