मथुरा-वृंदावन की तरह लोगों को आक​र्षित कर रहा रायगढ़ का झूला उत्सव

Updated on 27-08-2024 02:01 PM

रायगढ़ । नगर में जन्माष्टमी झूला उत्सव मनाने की शुरुआत सेठ किरोड़ीमल ने 1956 में गौरीशंकर मंदिर में की थी। अब श्रीश्याम मंडल इसे आगे बढ़ा रहा है। सन 1975 से श्रीश्याम मंदिर प्रांगण में झुला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन के उत्सव की ही तरह रायगढ़ का झूला उत्सव लोगों को आकर्षित कर रहा है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का श्रीश्याम मंडल तथा गौरीशंकर मंदिर समिति द्वारा विशेष तैयारी की गई है। कोलकाता के कलाकारों ने स्वचलित झांकियां सजाई है। श्याम बगीची में 24 से 28 अगस्त तक पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला उत्सव का आयोजन श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। श्याम बगीची परिसर में 15 हजार वर्ग फीट में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल, राधा—कृष्ण, बांकेबिहारी की झांकी सजी है। यहां हर दिन लगभग पांच लाख लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे है।
कोलकाता की कुमार टोली ने बनाई झांकियां

यहां लगाई गई झांकियों को कोलकाता के कुमार टोली के मूर्तिकार एवं दुर्ग के कलाकारों ने तैयार की है। मूर्तियों को जीवंत रूप में देकर अपनी कला का जादू दिखाया है। कुमार टोली अपनी रचनात्मकता के लिए राष्ट्रीय स्तर ख्याति प्राप्त है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.