'रेड 2' टीजर: अजय देवगन और रितेश देशमुख का दमदार अवतार, नए शहर में सबसे बड़ी बाजी खेलने पहुंचे अमय पटनायक
Updated on
28-03-2025 02:13 PM
अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म 'रेड 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। एक बार फिर IRS अधिकारी अमय पटनायक बन एक्टर ने धमाकेदार वापसी की है। इस बार वह नए शहर में नई फाइल और नए केस के साथ पहुंच चुके हैं। यह अमय पटनायक की 74वीं रेड है, जिसमें 4200 करोड़ रुपये जब्त किए जाएंगे।
'रेड 2' के टीजर की शुरुआत एक बाइक वाले शॉट से शुरू होती है। पीछे से एक आवाज आती है, ये टैक्स का मामला फाइल देकर तभी के तभी सुलझाया जा सकता था। फिर दूसरा शख्स बोलता है- क्या जरूरत थी ये सरकारी अफसर के लिए राजा जी की फौज बुलाने की?
अमय पटनायक बने अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री
और फिर कैमरा सौरभ शुक्ला की ओर घूमता है, जो कैदी के कपड़ों में जेल में हैं और कहते हैं- किसका नाम ले दिया सुबह-सुबह। और फिर होती है अमय पटनायक बने अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री।
इस बार 74वीं रेड, दादाभाई के यहां से जब्त होंगे 4200 करोड़ रुपये
फिर पता चलता है कि अमय पटनायक 75वीं रेड डाल रहा है, और वो भी दादाभाई के घर में। ये दादाभाई एक खौफनाक नेता है और इसका किरदार निभाया है रितेश देशमुख ने। इसके बाद अजय देवगन और रितेश देशनुख का क्लैश दिखाया जाता है। दोनों फोन पर एक-दूसरे को धमकियां देते नजर आते हैं। 'रेड 2' के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। उन्हें अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
'रेड 2' 1 मई को होगी रिलीज
फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला, रितेश देशमुख, रजत कपूर, वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और तरुण गहलौत हैं। फिल्म 1 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…