राहुल वैद्य को लाखों रुपये का फटका, अंजलि अरोड़ा भड़कीं, निया शर्मा और महेश बाबू के भाई भी फंसे

Updated on 05-12-2025 12:54 PM
देश की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो ने गुरुवार, 4 दिसंबर को उस वक्त यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जब उसने पूरे देश में करीब 550 फ्लाइट कैंसिल कर दीं। इसकी वजह से आम यात्री ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स भी बीच में फंस गए और अब उन्होंने एयरलाइन पर गुस्सा निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले मुबंई, दिल्ली हैदराबाद और अहमदाबाद में करीब 191 फ्लाइट कैंसिल हो गईं। निया शर्मा, राहुल वैद्य, अली गोनी और अंजलि अरोड़ा के अलावा महेश बाबू के सौतेले भाई और तेलुगू एक्टर नरेश विजय कृष्णा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

राहुल वैद्य को तो 4.2 लाख रुपये का फटका लग गया, वहीं निया शर्मा को भी भारी नुकसान हुआ है। अंजलि का तो इतना बुरा हाल हुआ कि वह रात के डेढ़ बजे से फंसी हुईं अगले दिन शाम को 7 बजे दिल्ली पहुंचीं। इन सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया और बताया कि किस तरह नुकसान और परेशानी उठानी पड़ी है।

इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर निया शर्मा फंसीं, बयां की हालत

निया शर्मा ने इंडिगो एयरलाइन पर अपना गुस्सा निकालते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'एयरपोर्ट पर आज का दिन बहुत ही अफरा-तफरी वाला रहा। लोग फंसे हुए हैं। मुझे अभी-अभी सबसे महंगी डोमेस्टिक फ्लाइट का टिकट मिला है और मुझे अभी भी नहीं पता कि मैं अपनी मंजिल तक पहुंच पाऊंगी या नहीं। इसलिए, अच्छे की उम्मीद कर रही हूं।' निया ने साथ में यह भी बताया कि उनकी चार लोगों की टीम एक ही डेस्टिनेशन पर 3 अलग-अलग फ्लाइट से जा रही है।

निया को चुकानी पड़ी तगड़ी कीमत, बोर्डिंग पास दिखाकर निकाला गुस्सा

निया शर्मा ने फिर इस बात पर भी गुस्सा निकाला कि किस तरह डोमेस्टिक ट्रैवल के लिए भी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर कर लिखा, 'मेरा बोर्डिंग पास 54 हजार का है, और यह एक घरेलू यात्रा है।' फिर एक दोस्त का शुक्रिया अदा करते हुए निया ने आगे लिखा, 'मुझे इस फ्लाइट में बिठाने के लिए शुक्रिया, जैसे भी हो, अब उम्मीद है कि आप सब भी पहुंच जाओगे। नहीं तो बाल, मेकअप और कपड़ों के बिना क्या ही कर लूंगी मैं।'

राहुल वैद्य को लगा 4.2 लाख रुपये का फटका, बुरे फंसे

राहुल वैद्य ने भी गुस्सा निकाला। उन्होंने एयरलाइन का नाम लिए बिना इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'उड़ान भरने के लिए सबसे बुरे दिनों में से एक रहा आज का दिन। और आज रात कोलकाता में हमारा एक शो है, और अभी भी नहीं पता कि हम वहां कैसे पहुंचेंगे।' इसके अलावा राहुल वैद्य ने कई सारे बोर्डिंग पास हाथ में पकड़े हुए तस्वीर शेयर की और लिखा कि इन सभी के लिए उन्हें 4.2 लाख रुपये चुकाने पड़े हैं।

अली गोनी ने लिखा- देश में एक और डोमेस्टिक एयरलाइंस हो

वहीं, अली गोनी ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'अब समय आ गया है कि भारत में एक और डोमेस्टिक एयरलाइंस होनी चाहिए। पूरे देश की बुरी हालत कर दी इंडिगो ने। और सोने पर सुहागा ये कि बाकी एयरलाइंस ने कीमतें तीन गुना कर दी। क्या चोर एविएशन है यार हमारे यहां। विश्वास नहीं होता।

अंजलि अरोड़ा कई घंटे फंसी रहीं, वीडियो में बताई हालत, लोगों को दी ये सलाह

अंजलि अरोड़ा न मुंबई एयरपोर्ट पर रात के डेढ़ बजे लेकर अब शाम के 7 बज गए हैं। मैं अब दिल्ली आई हूं। इतना बुरा ना मेरे साथ कभी नहीं हुआ। जो भी लोग इंडिगो का इंतजार कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि भाई इंडिगो वाले पागल बना रहे हैं, पागल। अगर वो आपको बोलें ना कि आपकी फ्लाइट डिले है, तो डिले नहीं है वो बल्कि कैंसिल हो चुकी है। वो आपको बोलेंगे कि एक घंटे बाद है, दो घंटे बाद है। और वहां बोर्ड पर लिखा भी आएगा ऑन टाइम। लेकिन उस पर विश्वास मत करना। किसी और एयरलाइन का आपको कोई भी टिकट मिलता है, तो जाकर बुक कर दो और बस अपने घर चले जाओ।'

महेश बाबू के भाई भी बुरी तरह फंसे, ग्राउंड क्रू संग यात्रियों की हुई मारपीट

वहीं, नरेश विजय कृष्णा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'उड़ने का मजा 90 के दशक में खत्म हो गया। सुबह 8:15 बजे हैदराबाद इंडिगो टर्मिनल पर समय पर पहुंच गया। इंडिगो की सभी फ्लाइट देरी से चल रही हैं। तब तक फ्लाइट में खाने के लिए खाना पैक करवा लिया। शॉपिंग की और वापस भागा तो देखा कि ग्राउंड क्रू और यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटिया।'

'फ्लाइट्स बैक्टीरिया का अड्डा बन गई हैं। मास्क जरूरी हैं'

नरेश ने आगे लिखा, 'हालात और भी बदतर हो गए हैं क्योंकि इंसानों ने स्कैनर बना लिए हैं। वो गॉगल्स और मास्क पहने एक्टर्स को पहचान सकते हैं। कोई भी प्राइवेसी समय की गारंटी नहीं देती। काश! मेरे पास 90 के दशक में वापस जाने के लिए कोई टाइम मशीन होती। तब इंडियन एयरलाइंस सेफ होती थी और अब बदतर। फ्लाइट्स बैक्टीरिया का अड्डा बन गई हैं। मास्क जरूरी हैं।'

इंडिगो पर संकट

मालूम हो कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन मानी जाने वाली इंडिगो पिछले कुछ दिनों से भारी परिचालन चुनौतियों से जूझ रही है। नवंबर 2025 में ही इंडिगो की 1200 फ्लाइट रद्द हुईं, वहीं कई फ्लाइट कई घंटों की देरी से उड़ीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.